{"_id":"67bb52a451a1837fbf0999f0","slug":"bigg-boss-winner-18-karan-veer-mehra-play-cricket-before-acting-he-told-his-journey-in-acting-2025-02-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Karan Veer Mehra: एक्टिंग करने से पहले क्या करते थे बिग बॉस 18 विनर करण वीर मेहरा? खुद सुनाई अपनी कहानी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Karan Veer Mehra: एक्टिंग करने से पहले क्या करते थे बिग बॉस 18 विनर करण वीर मेहरा? खुद सुनाई अपनी कहानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Sun, 23 Feb 2025 10:25 PM IST
सार
बिग बॉस 18 विनर करण वीर मेहरा ने भारती सिंह के पॉडकास्ट में अपनी एक्टिंग जर्नी के साथ इससे पहले के कामों के बारे में भी बात की है। उन्होंने बताया कि वे एक्टिंग से पहले दिल्ली में खेल खेलने का शौक रखते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
करणवीर मेहरा
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 18 के विनर करण वीर मेहरा ने अपने करियर और क्रिकेट से प्यार को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि वे क्रिकेट से पहले क्या करते थे। उन्होंने बताया कि बिग बॉस का ऑफर आने पर पहले उन्होंने शो में जाने से मना कर दिया था।
2 of 4
करणवीर मेहरा
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस खेल में थी करण वीर की दिलचस्पी
भारती सिंह के पॉडकास्ट में करण वीर ने बताया कि मुझे क्रिकेट का बहुत शौक था, मैं क्रिकेट अकेडमी में था, तो मैंने क्रिकेट छोड़ा क्योंकि आईपीएल था नहीं तब और हमसे अकादमी में चार-पांच घंटे फील्डिंग करवाते थे। मैंने प्रोफेशनल क्रिकेट खेला है। मैं सुबह से शाम तक क्रिकेट खेलता था। मैंने सोचा था कि क्रिकेट खेलूंगा या एक्टिंग करूंगा।
3 of 4
करणवीर मेहरा
- फोटो : इंस्टाग्राम
सुनाया एक्टिंग से जुड़ा किस्सा
करण वीर ने बताया, 'साल 2003 की बात है कि मेरे पास किसी शो को लेकर ऑडिशन आया था, जिसमें मुझे एक लड़के की तैयारी करवानी थी। उस शो को लेकर मैं तैयारी करवा रहा था, उसे लाइन ही याद नहीं हो रही थी। ऑडिशन के दौरान उस लड़के के साथ ही गया था। तभी कास्टिंग डायरेक्टर ने मुझे बुला लिया। मैंने कहा मुझे नहीं बुलाया गया है पर उन्होंने कहा कि आ जाओ ऑडिशन दे दो। उस लड़के ने भी कहा कि दे दो ऑडिशन। ताज्जुब की बात है उस शो में उस लड़के का नहीं हुआ और मेरा हो गया। तब से उस लड़के ने मुझसे बात ही नहीं की'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
करणवीर मेहरा
- फोटो : इंस्टाग्राम
बिग बॉस में नहीं जाना चाहते थे करण वीर
करण वीर ने बिग बॉस में जाने से मना कर दिया था। उन्होंने बताया कि उन्हें लगा कि वे घर से अलग हो जाएंगे, ये सोच कर पहले मना कर दिया था। हालांकि, बाद में करियर को और ग्रोथ देने के लिए वे इस शो का हिस्सा रहे। करण वीर ने कहा कि बिग बॉस में कई सारे लोग पहले कुछ दिन तो खुले नहीं थे। उन्हें लगता था कि कैमरा देख रहा है। मुझे लगता था कि मेरी मम्मी देख रही हैं, इसलिए मैंने किसी को गाली नहीं दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।