{"_id":"5ce64ffcbdec220766496208","slug":"bjp-candidate-hema-malini-first-time-talks-about-step-son-bjp-candidate-sunny-deol","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब हेमा मालिनी ने पहली बार खोला था सौतेले बेटे सनी देओल के साथ संबंधों का राज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब हेमा मालिनी ने पहली बार खोला था सौतेले बेटे सनी देओल के साथ संबंधों का राज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनोरंजन
Published by: विजय जैन
Updated Thu, 23 May 2019 04:28 PM IST
लोकसभा चुनाव के नतीजों में एक बार फिर भाजपा की लहर है। भाजपा की जीत की खबरों के बीच हम आपको भाजपा की टिकट पर जीत रहे दो सेलेब्स की निजी जिंदगी से जुड़ा किस्सा बताने जा रहे हैं। बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल और मथुरा से जीत की प्रबल दावेदार भाजपा उम्मीदवार हेमा मालिनी ने जब पहली बार अपने सौतेले बेटे भाजपा प्रत्याशी सनी देओल के बारे में खुलकर बात की थी। अबतक अंदाजा लगाया जाता रहा था कि दोनों के बीच रिश्ते सहज नहीं हैं। यही नहीं, दोनों ही इस मुद्दे पर चुप्पी साधे रखते रहे हैं।
Trending Videos
2 of 4
मथुरा से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी
- फोटो : ANI
हेमा मालिनी ने अपनी बॉयोग्राफी की रिलीजिंग के समय इस मुद्दे पर खुलकर बात की थी। हेमा मालिनी ने कहा कि लोग हमारे संबंधों के बारे में अलग अलग तरह की अटकलें लगाते रहते हैं। पर जो भी अटकलें लोग लगाते हैं कि दोनों में सबकुछ सही नहीं है, वो पूरी तरह से गलत है। जानें, हेमा ने आगे क्या कहा...
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
हेमा मालिनी के चुनाव प्रचार करते फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र
- फोटो : अमर उजाला
हेमा मालिनी ने कहा कि सनी देओल के साथ मेरे रिश्ते हमेशा बेहतर रहे हैं। यहां तक कि जब मेरा एक्सीडेंट(2015) हुआ, तो सनी देओल मेरे घर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति रहे। यही नहीं, उन्होंने बाकायदा डॉक्टरों से भी बातचीत की और उन्होंने निर्देश भी दिए। हेमा मालिनी ने कहा कि लोग ये सोचते रहे कि वो मेरा सौतेला बेटा है, इसलिए दोनों के बीच बातचीत तक नहीं होती। जानें, धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने कब की शादी, और सनी देओल के साथ क्या है उनका रिश्ता...
4 of 4
परिवार के साथ हेमा मालिनी
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने 1979 में शादी की थी। दोनों पहले कई फिल्मों में साथ कर चुके थे। यही नहीं, हेमा से शादी से पहले धर्मेंद्र परकाश कौर से शादी कर चुके थे और सनी-बॉबी समेत उनके 4 बच्चे भी थे। हेमा-धर्मेंद्र की दो बेटियां आहना और ऐशा देओल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।