फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Urfi Javed: उर्फी पर कार्रवाई न करने पर चित्रा वाघ ने महिला आयोग से किया सवाल, बोलीं- ये नंगा नाच नहीं चलेगा

Thu, 05 Jan 2023 09:16 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 05 Jan 2023 09:16 PM IST
विज्ञापन
Bjp leader Chitra Wagh ask state women commission taking action over urfi javed
चित्रा वाघ और उर्फी - फोटो : social media
उर्फी जावेद अपने कपड़ों को लेकर हमेशा मुश्किलों में पड़ती नजर आती हैं। हाल ही में, भाजपा नेता चित्रा वाघ ने उर्फी के कपड़ों को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उर्फी अक्सर सड़कों पर अपने शरीर का प्रदर्शन करती रहती हैं। इसके बाद उर्फी ने चित्रा वाघ पर निशाना साधते हुए कहा था कि 'क्या राजनेताओं के पास कोई जरुरी काम नहीं है।' अब उर्फी पर कोई कार्रवाई ना किए जाने को लेकर चित्रा वाघ ने महिला आयोग पर सवाल खड़ा किया है।
Bjp leader Chitra Wagh ask state women commission taking action over urfi javed
चित्रा वाघ - फोटो : social media
उर्फी के अश्लील कपड़ों का मुद्दा महाराष्ट्र का जवलंत मुद्दा बना हुआ है। बीजेपी नेता चित्रा वाघ ने उर्फी के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई थी, लेकिन इस पर किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया ना आने पर चित्रा वाघ ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की। उन्होंने महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग से यह सवाल किया कि उन्होंने उर्फी जावेद पर कार्रवाई करने से इनकार क्यों किया? राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर ने उर्फी के केस को लेकर कहा था कि 'श्लील क्या और अश्लील क्या, इसकी परिभाषा अलग-अलग व्यक्ति और प्रोफेशन के हिसाब से से तय होती है ना कि किसी के नजरिए से। ऐसे मुद्दे पर ध्यान देने के लिए महिला आयोग के पास वक्त नहीं है।'
Bjp leader Chitra Wagh ask state women commission taking action over urfi javed
उर्फी - फोटो : social media
आपको बता दें कि एक तरफ चित्रा वाघ अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला आयोग पर से कह रहीं थीं कि 'छत्रपति शिवाजी महाराज के महाराष्ट्र में ये सब नंगा नाच नहीं चलेगा।' वहीं दूसरी तरफ उर्फी खुद इस मुद्दे पर जवाब देने को तैयार हैं। उन्होंने चित्रा को जवाब देते हुए कहा कि 'मेरा तो नंगा नाच कंटीन्यू रहेगा।' इतना ही नहीं उर्फी जावेद ने इससे पहले भगवा रंग के भड़काऊ कपड़ों में कैट वॉक भी किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bjp leader Chitra Wagh ask state women commission taking action over urfi javed
चित्रा वाघ - फोटो : social media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चित्रा ने एक पुरानी घटना का जिक्र करते हुए कहा कि ‘अनुराधा’ नाम की वेब सीरीज के एक पोस्टर को लेकर राज्य महिला आयोग ने अभिनेत्री तेजस्विनी पंडित को नोटिस भेज दिया था, लेकिन आज उसी महिला आयोग के पास उर्फी जावेद को नोटिस भेजने का वक्त नहीं है, जो इस नंगा नाच का समर्थन कर रहे हैं, वो लोग महिला आयोग की कुर्सी पर बैठने का अधिकार नहीं रखते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed