{"_id":"654905696be1a8b2e30014e6","slug":"1098-colors-show-dori-emphasize-on-beti-bachao-beti-padhao-smriti-irani-gives-a-strong-message-2023-11-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"1098: ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा बुलंद करेगा कलर्स का ये नया शो, स्मृति ईरानी ने जारी किया खास संदेश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
1098: ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा बुलंद करेगा कलर्स का ये नया शो, स्मृति ईरानी ने जारी किया खास संदेश
कलर्स चैनल ने अपने नए शो ‘डोरी’ के जरिये महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ पहल के साथ अपने सहयोग की घोषणा की। सामाजिक बदलाव लाने और बालिकाओं के प्रति लैंगिक पक्षपात को दूर करने के उद्देश्य से ये सहयोग किया गया है। और, इसके माध्यम से कलर्स का उद्देश्य बालिका परित्याग की सामाजिक बुराई के बारे में जागरूकता फैलाना है। इस सहयोग के तहत कलर्स देश भर में 24 घंटे की आपातकालीन टोल फ्री चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 का प्रचार करेगा।
2 of 4
डोरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
महिला एवं बाल विकास और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री स्मृति ईरानी कहती हैं, “जिस तरह किसी देश की प्रगति इस बात से निश्चित होती है कि वहां महिलाओं और बच्चों के साथ कैसा व्यवहार किया जाता है, उसी तरह मनोरंजन का प्रभाव इस बात से निर्धारित होता है कि वह मानसिकता को कैसे बदल सकता है। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ पहल के माध्यम से लड़कियों के प्रति दृष्टिकोण बदलने में हमने काफी प्रगति की है। मुझे खुशी है कि हमारे देश का अग्रणी मनोरंजन चैनल कलर्स इस पहल में शामिल हो गया है।”
3 of 4
डोरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं, वायाकॉम18 के चैनल मनोरंजन विभाग के सीईओ केविन वाज कहते हैं, “हम अपने नए शो ‘डोरी’ और 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' पहल के माध्यम से महिला और बाल विकास मंत्रालय के साथ सहयोग करके सम्मानित महसूस कर रहे हैं। अपने शो के माध्यम से चाइल्डलाइन हेल्पलाइन नंबर का प्रचार करने के लिए मंत्रालय के साथ जुड़कर, हम समाज में सार्थक व्यावहारिक बदलाव लाने के लिए तैयार है। हमें उम्मीद है कि ‘डोरी’ लाखों दर्शकों के जीवन को प्रभावित करेगी और इस सामाजिक बुराई की ओर उन्हें ध्यान दिलाएगी।”
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
डोरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
धारावाहिक ‘डोरी’ छह साल की एक बच्ची के इर्द-गिर्द घूमता है जो अपने अधिकारों के लिए पितृसत्तात्मक समाज से लड़ रही है और इसमें अमर उपाध्याय ने गंगा प्रसाद, सुधा चंद्रन ने कैलाशी देवी ठाकुर और बाल कलाकार माही भानुशाली ने डोरी की भूमिका निभाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।