फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पद्मावत' को पीछे छोड़ '2.0' बनी साल की सबसे बड़ी फिल्म, 12वें दिन भी धुआंधार कमाई

Tue, 11 Dec 2018 09:41 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 11 Dec 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
2.0 movie 12th day box office collection
2.0 - फोटो : instagram

2.0 रिलीज के दूसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है। इसके बावजूद फिल्म पर कोई असर नहीं पड़ा है। 12वें दिन भी 2.0 की ताबड़तोड़ कमाई जारी है। बीते शनिवार ही फिल्म के हिन्दी वर्जन ने 150 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। यही नहीं वर्ल्डवाइड भी फिल्म ने कई रिकॉर्ड बना लिए हैं।



पढ़ें: विधानसभा चुनाव परिणाम 2018 LIVE

2.0 movie 12th day box office collection
2.0 - फोटो : instagram

बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, दूसरे हफ्ते फिल्म ने 57 करोड़ रुपये कमा लिए है। बीते 11 दिन में इसने भारत में करीब 365 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म ने पहले हफ्ते 8 दिन में कुल 307 करोड़ की कमाई की है। वहीं दूसरे शुक्रवार को लगभग 13.25 करोड़, शनिवार को 20.25 करोड़ और रविवार को 24 करोड़ का बिजनेस किया है।

2.0 movie 12th day box office collection
2.0 - फोटो : twitter

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया कि 'फिल्म के हिन्दी वर्जन ने पहले हफ्ते 139.75 करोड़ (8 दिन) जुटाए। जबकि दूसरे हफ्ते अब तक 27 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इस तरह फिल्म के हिन्दी वर्जन ने 166.75 करोड़ का बिजनेस किया है।



विज्ञापन
विज्ञापन
2.0 movie 12th day box office collection
2.0 - फोटो : twitter

29 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई फिल्म ने अभी भी धूम मचा रखी है। साइंस फिक्शन पर बनी इस फिल्म को सभी उम्र के लोग पसंद कर रहे हैं। ट्रेड पंडितों के मुताबिक फिल्म ने दुनिया भर में 623.19 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म का बजट 600 करोड़ रुपये है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में इस साल रिलीज हुई पद्मावत ने कुल 585 करोड़ का बिजनेस किया था। इस तरह 2.0 साल की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। 2.0 को तमिल, तेलुगू और हिन्दी में कुल 6800 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। यह फिल्म 2010 में आई रोबोट की सीक्वल है, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन भी थीं।

विज्ञापन
2.0 movie 12th day box office collection
2.0 - फोटो : twitter

लाइका प्रोडक्शंस चीन की मशहूर प्रोडक्शन कंपनी HY मीडिया के जरिए चीन में 2.0 को रिलीज करेगी। यह फिल्म अगले साल मई में चीन में रिलीज की जाएगी। बीते एक-डेढ़ साल में कई भारतीय फिल्में चीन में रिलीज हुईं, जिनमें दंगल, बजरंगी भाईजान और सीक्रेट सुपरस्टार प्रमुख हैं। इन फिल्मों ने चाइनीज बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed