{"_id":"5c0f31f7bdec22418130b7cb","slug":"javed-akhtar-and-shabana-azmi-dancing-video-with-javed-jaffrey-urmila-matondkar-clarification","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 73 साल के जावेद अख्तर ने 'शोला जो भड़काया', शबाना आजमी को ट्वीट कर बतानी पड़ी सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
VIDEO: 73 साल के जावेद अख्तर ने 'शोला जो भड़काया', शबाना आजमी को ट्वीट कर बतानी पड़ी सच्चाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 11 Dec 2018 09:11 AM IST
विज्ञापन
javed akhtar
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में जावेद अख्तर, शबाना आजमी, उर्मिला मातोंडकर और जावेद जाफरी को एक पार्टी में डांस करते देखा गया था । पार्टी में ये चारों स्टार्स 70 के दशक के गाने 'शोला जो भड़के' पर डांस करते नजर आ रहे हैं । 73 साल के जावेद अख्तर को इस अंदाज में पहली बार डांस करते देखा गया । सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हुआ।
shabana azmi
- फोटो : instagram
साथ ही वायरल वीडियो के कैप्शन में ये भी लिखा गया कि ईशा अंबानी की प्री वेडिंग सेरेमनी में जावेद अख्तर ने शबाना आजमी के साथ ये डांस किया है । वीडियो वायरल होने के दो दिन बाद इसको लेकर शबाना आजमी ने एक ट्वीट किया है । उन्होंने बताया कि आखिर इस वीडियो का सच क्या है ।
javed jaffery
- फोटो : instagram
शबाना आजमी लिखती हैं, 'सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जावेद अख्तर मेरे और उर्मिला मातोंडकर के साथ डांस कर रहे हैं । साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि ये वीडियो अंबानी के सेलीब्रेशन का है । ये गलत है । ये वीडियो हमारे खंडाला वाले घर सुकून का है ।'
View this post on Instagram
A post shared by Naved Jafri (@navedjafri_boo) on
विज्ञापन
विज्ञापन
urmila matondakar
- फोटो : instagram
साथ ही शबाना ने ये भी बताया कि शहाना चिन्मय की शादी के दौरान ये डांस किया गया था । इससे साफ है कि जावेद अख्तर ने ईशा अंबानी की शादी में ये डांस नहीं किया । खैर, वीडियो में जावेद अख्तर और शबाना आजमी ने दिल खोलकर डांस किया और अपने फैंस का दिल जीत लिया ।
There is a video clip doing the circles claiming that @Javedakhtarjadu dancing with @UrmilaMatondkar and me is from Ambani celebrations in Udaipur Fact is it is at our house Sukoon in Khandala at Shahana Chinmayas wedding
— Azmi Shabana (@AzmiShabana) December 10, 2018
विज्ञापन
javed akhtar, sabana azmi in holi
एक अर्से बाद जावेद जाफरी को भी डांस करते देखा गया । जावेद जाफरी अपने समय के पॉपुलर डांसर में से एक हैं । लंबे समय समय से उन्हें डांस करते नहीं देखा गया था । इस वीडियो ने फैंस के जावेद जाफरी का डांस देखने की ख्वाहिश भी पूरी कर दी । साथ ही उर्मिला मातोंडकर ने भी शादी के बाद से फिल्मों से दूरी बना ली है ।