{"_id":"5a4dcce04f1c1b37198b4c58","slug":"2-0-teaser-will-be-unveiled-on-this-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नए साल का सबसे बड़ा धमाका, इस दिन आएगा रजनीकांत की फिल्म '2.0' का टीजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नए साल का सबसे बड़ा धमाका, इस दिन आएगा रजनीकांत की फिल्म '2.0' का टीजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 04 Jan 2018 12:31 PM IST
विज्ञापन
रजनीकांत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काफी समय से लोगों को रजनीकांत और अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 2.0 का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन किसी न किसी कारण इस फिल्म की डेट लगातार आगे बढ़ती जा रही है। इसके बावजूद फैंस का फिल्म को लेकर उत्साह जरा भी ठंडा नहीं पड़ रहा है। बल्कि फिल्म को लेकर फैंस की दिवानगी उतनी ही बढ़ती जा रही है। तो हम आपको बता दें फाइनली फिल्म का पहला टीजर 6 जनवरी को रिलीज होगा।
रजनीकांत
इस बात की जानकारी साउथ फिल्म क्रिटिक एंड ट्रेड एक्सपर्ट श्रीधर पिल्लई ने ट्वीट करके दी है कि फिल्म 2.0 का पहला टीजर 6 जनवरी के दिन रिलीज किया जायेगा। फिल्म के मेकर्स ने टीजर को लांच करने के लिए मलेशिया जैसी जगह को चुना है। वहीं टीजर लांच के दौरान खुद रजनीकांत भी मौजूद होंगे।
#2PointO teaser to be released at the #NatchathiraVizha2018, Malaysia on Jan 6, says @Karthi_Offl . @superstarrajini will be there at the event
— Sreedhar Pillai (@sri50) January 3, 2018
रजनीकांत
आपको बता दें कि इस फिल्म को लगभग 400 करोड़ के बजट में बनाया गया है, जिस वजह से ट्रेड इससे बहुत अच्छी कमाई की उम्मीद कर रही है। कहा जा रहा है कि जिस तरह से साल 2017 में बाहुबली 2 ने धमाल मचाया था, ठीक उसी तरह इस साल फिल्म 2.0 भी वैसा ही धमाका करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रजनीकांत
शंकर की निर्देशित इस फिल्म में रजनीकांत और अक्षय कुमार के साथ-साथ एमी जैकसन भी मुख्य भूमिका में दिखेंगी। बता दें कि फिल्म से जुड़े पोस्टर रिलीज हो गए हैं। जिन्हें काफी पसंद किया गया हैं।