फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

21 Years of Lagaan: आमिर खान की ‘लगान’ को 21 साल पूरे, कई फिल्मों को पछाड़ हासिल किए थे इतने अवॉर्ड

Wed, 15 Jun 2022 11:32 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 15 Jun 2022 11:32 AM IST
विज्ञापन
21 years of lagan Aamir Khan film has won the National Film Awards Filmfare Awards awards know about the related to the film
लगान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट हैं, जिन्होंने हिंदी सिनेमा की एक से एक हिट फिल्मों में काम किया है। अभिनेता बेशक एक फिल्म को सिनेमाघरों तक लाने में एक से दो साल का समय लगा देते हैं, लेकिन जब आमिर खान की फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होती है, तो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मच जाता है। कुछ ऐसा फिल्म 'लगान' के समय भी हुआ था, जिसमें एक ऐसे गांव की कहानी दिखाई गई थी, जहां रहने वाले लोग लगान के बोझ तले दबे पड़े थे और उससे मुक्ति पाने के लिए गांव के लोगों ने सीधे-सीधे अंग्रेजों का सामना किया था। 15 जून 2001 को सिनेमाघरों में आई इस फिल्म को आज रिलीज हुए 21 साल पूरे हो गए हैं। बॉलीवुड गलियारों में इस फिल्म से जुड़े अनेक किस्से हैं और यही कहानी फिल्म को मिले अवॉर्ड से जुड़ी हुई भी है।   

21 years of lagan Aamir Khan film has won the National Film Awards Filmfare Awards awards know about the related to the film
लगान - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

क्या है फिल्म की कहानी
'लगान' एक काल्पनिक फिल्म है, जिसमें ब्रिटिश भारत के एक गांव की कहानी दिखाई गई है। इस गांव में रहने वाले लोग अंग्रेजों को लगान देने की वजह से परेशान हैं, लेकिन फिल्म में एक ऐसा मोड़ भी आता है, जब अंग्रेज गांव वालों को लगान से मुक्त करने की बात करते हैं, लेकिन वे गांव के लोगों के सामने क्रिकेट मैच खेलने की शर्त रखते हैं। इसके बाद गांव वालों और अंग्रेजों के बीच क्रिकेट मैच होता है। इस बीच फिल्म में ऐसे काफी सीन हैं, जो आपका दिल छू लेंगे। साथ ही, शानदार गाने भी हैं।   

21 years of lagan Aamir Khan film has won the National Film Awards Filmfare Awards awards know about the related to the film
लगान - फोटो : लगान
लगान की झोली में बंपर अवॉर्ड
दुनियाभर में क्रिकेट पर कई फिल्में बनी हैं, लेकिन अपनी अलग कहानी की वजह से 'लगान' दुनियाभर में मशहूर है। रिलीज के बाद इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की थी। साल 2001 में इस फिल्म ने भारत में लगभग 53 करोड़ (2020 के मुताबिक- लगभग 186 करोड़) का शानदार कलेक्शन किया था। कमाई के साथ-साथ इस फिल्म ने एक के बाद एक कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए थे, जिसमें आईफा, फिल्मफेयर से लेकर नेशनल अवॉर्ड तक शामिल हैं। 

यहां देखें अवॉर्ड की पूरी लिस्ट

 

 अवॉर्ड  संख्या
नेशनल फिल्म अवॉर्ड 8
फिल्मफेयर अवॉर्ड 8
स्क्रीन अवॉर्ड
आईफा अवॉर्ड 10
कुल  34
विज्ञापन
विज्ञापन
21 years of lagan Aamir Khan film has won the National Film Awards Filmfare Awards awards know about the related to the film
लगान - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

शानदार स्टार कास्ट से सजी थी फिल्म
आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म अपनी स्टार कास्ट की वजह से भी चर्चा में थी। इस फिल्म में एक-दो नहीं बल्कि कई कलाकार थे, जो मुख्य भूमिका निभा में रहे थे। आमिर खान के अलावा, फिल्म में कुलभूषण खरबंदा, रघुवीर यादव, राजेश विवेक, प्रदीप रावत, दया शंकर पांडे जैसे कलाकर एक साथ नजर आए थे। वहीं, फिल्म में आमिर खान के साथ ग्रेसी सिंह की जोड़ी बनी थी। इनके अलावा, फिल्म में रैचेल शैली ने भी खूबसूरत भूमिका निभाई थी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed