फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 6 एक्ट्रेस की सुसाइड की खबर सुन लोगों को नहीं हुआ था यकीन, सभी ने छोटी उम्र में उठाया बड़ा कदम

Mon, 27 Aug 2018 09:16 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 27 Aug 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
6 most shocking suicide of film actress
Bollywood

फिल्म इंडस्ट्री में कुछ ऐसी एक्ट्रेसेज रही थीं जिन्होंने आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। लेकिन उनकी मौत की गुत्थी आज भी नहीं सुलझी है। ऐसे में बात करेंगे उन 6 एक्ट्रेस की जिन्होंने किसी ने किसी कारण कम उम्र में ही मौत को गले लगा लिया था.. इनकी मौत की खबर सुनकर बॉलीवुड से लेकर इनके फैन्स तक को बड़ा धक्का लगा था...

6 most shocking suicide of film actress
Pratyusha

इस लिस्ट में सबसे पहले बात करेंगे फेमस टीवी सीरियल 'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार करने वाली एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी की। प्रत्युषा अपने मुंबई वाले घर में मृत पाई गई थीं। उन्होंने पंखे से लटक कर आत्महत्या की थी। ऐसे में प्रत्युषा को अस्पताल भी ले जाया गया था लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं, बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट एजाज खान ने इसे मर्डर बताया था। बता दें कि 1 अप्रैल 2016 को प्रत्युषा ने आत्महत्या की थी और उस दौरान वह 25 साल की थीं। 

6 most shocking suicide of film actress
दिव्या भारती

टॉलीवुड और बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती से सबको दीवाना बना देने वाली एक्ट्रेस दिव्या भारती की मौत का दुख आज भी उनके चाहने वालों को बहुत हैं। उन्होंने साउथ की फिल्मों में 13 साल की उम्र से ही डेब्यू कर लिया था। साल 1993 में केवल 19 साल की उम्र में आधीरात को अपार्टमेंट की बिल्डिंग से नीचे गिरने पर उनकी मौत हो गई थी। लेकिन आज तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि यह आत्महत्या थी या मर्डर या फिर अचानक होने वाला हादसा। ये हादसा 5 अप्रैल 1993 में हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
6 most shocking suicide of film actress
Bollywood

मॉडल और एक्ट्रेस नफिसा जोसेफ ने अपने वर्सोवा लिंक रोड वाले अपार्टमेंट में  29 जुलाई 2004 को फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। वह इस बिल्डिंग में तीसरे माले पर रहती थीं और उन्होंने सुबह 9 से 10 बजे के बीच यह कदम उठाया था। लेकिन नफिसा के घरवालों ने पुलिस के इसे आत्महत्या बताने पर यकीन नहींं किया। बता दें कि नफिसा 1997 में मिस यूनिवर्स की फाइनलिस्ट में से एक थीं। मौत के वक्त उनकी उम्र 26 वर्ष थी। 

विज्ञापन
6 most shocking suicide of film actress
अभिनेत्री जिया खान की फाइल फोटो

फिल्म 'निशब्द' और 'गजनी' में नजर आईं एक्ट्रेस जिया खान की सुसाइड की खबर से पूरे बॉलीवुड को धक्का लगा था। जिया ने अपने घर में फंदे से लटक कर 25 साल की उम्र में जीवनलीला समाप्त कर ली थी। वहीं, जिया की मां राबिया खान ने इसे सुसाइड ना मानकर मर्डर करार दिया। उन्होंने एक्टर आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को इस सुसाइड की वजह बताया। बता दें कि जिया की मौत तक सूरज और जिया एक-दूसरे से प्यार करते थे। जिया ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed