फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

A Thursday Trailer: 16 बच्चों की किडनैपर बनीं यामी गौतम, सस्पेंस-थ्रिलर से भरी होगी फिल्म

Thu, 10 Feb 2022 02:27 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Thu, 10 Feb 2022 02:27 PM IST
विज्ञापन
A Thursday Trailer:Yami Gautam takes 16 kids hostage in upcoming thriller movie
यामी गौतम , डिंपल कपाड़िया - फोटो : social media

डिज्नी प्लस हॉटस्टार की फिल्म 'भूत पुलिस' के बाद यामी गौतम अपनी नई फिल्म 'ए थर्सडे' के साथ स्क्रीन्स पर वापसी कर रही हैं। माना जा रहा है कि यह फिल्म 'ए वेडनेसडे' का सीक्वल है। इस फिल्म के ट्रेलर को देखकर लग रहा है कि यह एक जबरदस्त सस्पेंस ड्रामा होने वाला है। निर्माताओं ने गुरुवार को फिल्म का पहला ट्रेलर रिलीज किया है। यह ट्रेलर पूरी तरह सस्पेंस और थ्रिलर से भरा हुआ है। अब कहानी में आगे क्या होगा यह देखने के लिए दर्शकों को फिल्म का इंतजार करना होगा।

A Thursday Trailer:Yami Gautam takes 16 kids hostage in upcoming thriller movie
यामी गौतम - फोटो : social media

ए थर्सडे का यह ट्रेलर काफी दिलचस्प है। यामी फिल्म में एक निगेटिव रोल में दिखाई देने वाली हैं। अभी इस ट्रेलर को देखकर ऐसा ही लग रहा है कि यामी गौतम के कैरैक्टर 'नैना' के दिमाग की गहराइयों में काफी रहस्य दबे हैं। यामी गौतम ने फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करते हुए लिखा, "एक प्ले स्कूल टीचर एक दिन में और क्या कर सकती है। खैर मैं पूरे देश को हिलाने वाली हूं।" 

A Thursday Trailer:Yami Gautam takes 16 kids hostage in upcoming thriller movie
यामी गौतम - फोटो : social media

इस दो ममिनट के ट्रेलर में हम देखते हैं कि नैना एक स्कूल में टीचर है। वह अपने किंडरगार्डन स्कूल के 16 बच्चों को बंधक बना लेती है। वह फिर पुलिस की टीम (नेहा धूपिया और अतुल कुलकर्णी) को उसकी बात देश के प्रधानमंत्री (डिंपल कपाड़िया) से कराने के लिए धमकी भरे फोन करती है। वह पुलिस और प्रधानमंत्री से कहती है कि अगर वह उसकी मांगों को पूरा करने में विफल रहे तो वह इन बच्चों को मार देगी। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Disney+ Hotstar (@disneyplushotstar)



 
विज्ञापन
विज्ञापन
A Thursday Trailer:Yami Gautam takes 16 kids hostage in upcoming thriller movie
यामी गौतम - फोटो : social media

यह फिल्म 17 फरवरी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी, जिसमें यामी गौतम, डिंपल कपाड़िया, नेहा धूपिया और अतुल कुलकर्णी मुख्य भूमिका निभाएंगे। फिल्म का निर्देशन बेहजाद खंबाटा ने किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed