{"_id":"62e4147b1c46e707ba3c4022","slug":"aadil-khan-came-in-support-of-ranveer-singh-by-posting-his-bold-photos-on-internet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aadil Khan: रणवीर सिंह के समर्थन में आए आदिल खान, समुद्र किनारे बोल्ड फोटोशूट करा मचाई सनसनी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aadil Khan: रणवीर सिंह के समर्थन में आए आदिल खान, समुद्र किनारे बोल्ड फोटोशूट करा मचाई सनसनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Fri, 29 Jul 2022 10:40 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर कपूर अपने बोल्ड फोटोशूट को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। एक मैग्जीन के लिए कराए गए अपने न्यूड फोटो शूट के बाद से ही एक्टर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन
1 of 4
आदिल खान,रणवीर सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपने बोल्ड फोटोशूट को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। एक मैग्जीन के लिए कराए गए अपने न्यूड फोटो शूट के बाद से ही एक्टर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। एक ओर जहां अभिनेता के खिलाफ एफआईआर हो गई है तो वहीं दूसरी ओर कई लोग भी एक्टर भी आलोचना करते हुए उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री में कई कलाकार लगातार रणवीर के समर्थन में आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में अब कोरियोग्राफर आदिल खान ने भी रणवीर का समर्थन किया है।
2 of 4
आदिल खान,रणवीर सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
कोरियोग्राफर ने अलग अंदाज में अभिनेता रणवीर सिंह का समर्थन किया है। उन्होंने रणवीर सिंह को फॉलो करते हुए न्यूड फोटोशूट कराकर ना सिर्फ सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी, बल्कि खुलकर अभिनेता का समर्थन भी किया। आदिल ने अपने इस फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर यह बताया कि वह रणवीर सिंह के साथ हैं। शेयर की गईं इन तस्वीरों में आदिल समुद्र किनारे पोज करते नजर आ रहे हैं। उनका यह बोल्ड अंदाज सोशल मीडिया पर सामने आते ही वायरल हो गया है।
3 of 4
आदिल खान,रणवीर सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि फोटोशूट कराते हुए आदिल काफी मस्ती कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने खुद को सिर्फ एक कपड़े से ढका हुआ है। समुद्र की लहरों के बीच आदिल पोज करते हुए अपनी परफेक्ट बॉडी भी फ्लॉन्ट कर रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, जब कोई अपनी त्वचा में सहज होता है, तो उन्हें वह करने की स्वतंत्रता होती है जो वे चाहते हैं। आगे आदिल ने लिखा, यह सबसे महान और मेरे पसंदीदा रणवीर सिंह के लिए है। आप एक स्टार है।
आदिल खान की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। रणवीर सिंह के लिए आदिल खान का यह सपोर्ट देख रहा कई लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कई उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा एक यूजर ने लिखा, रणवीर पर उर्फी का असर हुआ और आदिल पर रणवीर का। वहीं कुछ ने आदिल को ट्रोल करते हुए उन्हें रणबीर का भाई बता डाला। गौरतलब है कि अभिनेता रणवीर सिंह ने बीते दिनों एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटो शूट कराया था। इस फोटोशूट की तस्वीरें सामने आने के बाद से ही अभिनेता लगातार चर्चा में बने हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।