{"_id":"622f61ef80efb22d777aae00","slug":"aamir-khan-gives-reaction-on-kashmir-files-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"The Kashmir Files: फिल्म की सफलता पर आया आमिर खान का रिएक्शन, जानिए पत्रकारों से क्या बोले मिस्टर परफेक्शनिस्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
The Kashmir Files: फिल्म की सफलता पर आया आमिर खान का रिएक्शन, जानिए पत्रकारों से क्या बोले मिस्टर परफेक्शनिस्ट
'द कश्मीर फाइल्स' इस समय बॉलीवुड का सबसे चर्चित विषय है। कश्मीर की असलियत दिखाने के लिए इस फिल्म को और फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को खूब तारीफ मिल रही है। काफी लंबे समय के बाद स्थिति ये है कि थियेटर्स दर्शकों के इमोशन्स और तालियों से गूंज उठे हैं। कम बजट में बनी ये फिल्म न सिर्फ धुआंधार कमाई कर रही है, बल्कि दर्शकों का दिल भी जीत रही है। बॉलीवुड के ज्यादातर स्टार भी इस फिल्म की बहुत सराहना कर रहे हैं। वहीं एक तबका ऐसा भी है जो इसपर चुप्पी साधे हुए है। अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी द कश्मीर फाइल्स को लेकर बॉलीवुड की चुप्पी पर बात की थी। आमिर खान ने भी इस फिल्म को लेकर मीडिया के सवालों का जवाब दिया है।
2 of 4
द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
आज आमिर खान अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर मीडियाकर्मियों ने भी उन्हें बधाई दी। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अभिनेता से मीडियाकर्मी ने द कश्मीर फाइल्स के बारे में जानना चाहा। इसपर आमिर खान ने कहा कि अभी उन्होंने ये फिल्म नहीं देखी है। उन्होंने कहा कि मैंने सुना है कि यह बहुत सफल फिल्म है, इसके लिए टीम को मेरी तरफ से बधाई।
3 of 4
द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कहा यह फिल्म कई मायनों में भ्रमों को तोड़ती है, जैसे कि सिर्फ बड़े बजट वाली फिल्में ही थियेटर्स पर चलती हैं। कंगना ने कहा इस फिल्म को देखने के बाद आपने कई वीडियो देखे होंगे। यह दिखाता है कि हमने एक समुदाय के रूप में अपने दर्द और त्रासदी को कितने समय तक दबाए रखा। हमारे पास रोने के लिए कोई कंधा नहीं है और हमारी दलील सुनने के लिए कोई कान नहीं है। कंगना ने कहा इसे देखने के बाद बॉलीवुड के चमचे सदमे में चले गए हैं, इनका समय अब खत्म।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
यह फिल्म कश्मीरी पंडितों के साथ हुई हिंसा पर आधारित है। फिल्म को दर्शकों का बहुत प्यार मिल रहा है। यहां तक कि पीएम मोदी ने भी फिल्म की काफी सराहना की है। पीएम मोदी ने विवेक अग्निहोत्री के काम की भी काफी सराहना की है। उन्होंने कहा था कि आपने इस विषय पर फिल्म बनाने की हिम्मत दिखाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।