{"_id":"5a6835ff4f1c1bca798b57e9","slug":"aamir-khan-in-shanghai-to-promote-secret-superstar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत के 'सीक्रेट सुपरस्टार' जब पहुंचे चीन तो चीनियों ने ऐसे किया ग्रांड वेल्कम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भारत के 'सीक्रेट सुपरस्टार' जब पहुंचे चीन तो चीनियों ने ऐसे किया ग्रांड वेल्कम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 24 Jan 2018 02:02 PM IST
विज्ञापन
secret superstar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान भारत ही नहीं पूरी दुनिया में उनके अभिनय की वजह से पसंद किए जाते हैं। फिलहाल आमिर अपनी फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार का प्रमोशन करने के लिए संघाई पहुंचे हुए हैं। आमिर की चीन में कितनी फैंन फोलोइंग है यह इस बात से ही पता चलता है कि उन्हें देखने के लिए वहां लाखों की संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। खास बात यह है कि वहां के लोग उन्हें अंकल खान के नाम से पुकारते हैं।
secret superstar
इस बात की जानकारी सीक्रेट सुपरस्टार के ऑफिशियल अकाउंट पर एक फोटो शेयर करके दी गई। इस फोटो में आमिर से मिलने के लिए आए लाखों लोग दिखाई दे रहे हैं। बता दें, आमिर खान और जायरा वसीम की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार ने चाइना में अपनी रिलीज के पांच दिनों के अंदर ही 236 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है। फिल्म की 5 दिन की कुल कमाई 37.20 मिलियन डॉलर हुई जोकि भारतीय रुपयों के हिसाब से 236.81 करोड़ रुपये है।
Not so secret superstar: Mad crowds for @aamir_khan in Shanghai as he scores another big hit in China after Dangal, film top of box office with Rs 230 crore in 5 days and already surpassed India revenues pic.twitter.com/lezNtLVBaZ
— Secret Superstar 💫 (@SSTheFilm_) January 23, 2018
आमिर खान
इससे पहले यहां आमिर खान की फिल्म पीके, 3 इडियट्स, दंगल भी रिलीज की जा चुकी है। इन सभी फिल्मों ने यहां अच्छा कारोबार किया। बता दें, पिछले हफ्ते चीन मे रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा करोबार किया।