{"_id":"5aa79f0d4f1c1bc0078b4f8c","slug":"aamir-khan-is-satisfied-with-the-work-of-katrina-kaif-yrf-give-statement","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कटरीना कैफ के सीन को लेकर यशराज फिल्म्स की सफाई, नाराज नहीं खुश हैं आमिर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कटरीना कैफ के सीन को लेकर यशराज फिल्म्स की सफाई, नाराज नहीं खुश हैं आमिर
Tue, 13 Mar 2018 04:04 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 13 Mar 2018 04:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के Mr Perfectionist हाल ही में अपनी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग को लेकर काफी व्यस्त हैं। अमिताभ बच्चन, आमिर खान, फातिमा शेख और कटरीना कैफ अभिनीत फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को लेकर अफवाहों का बाजार फिलहाल गर्म है और फिल्म से जुड़ी कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं।
2 of 4
कुछ दिन पहले ही एक अखबार ने दावा किया था कि फिल्म के कुछ सीन्स को रीशूट किया गया है। इसके बाद कई तरह की खबरें सामने आने लगी थीं। अब यशराज फिल्म्स ने इसे लेकर बयान दिया है। यशराज फिल्म्स ने बयान जारी कर कहा है- 'एक अंग्रेजी दैनिक के मुताबिक बताई गई जानकारी एकदम गलत है। हमारी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के किसी भी पोर्शन को रीशूट नहीं किया गया है। न तो कटरीना के साथ और न ही किसी अन्य एक्टर के साथ। इस तरह की कोई भी बात गलत है और अफवाहों का साथ न दें।'
3 of 4
एक अंग्रेजी दैनिक ने खबर लिखी थी कि आमिर को कटरीना के शूट किए गए कुछ सीन्स बिल्कुल पसंद नहीं आए हैं।आमिर खान ने जब शूटिंग का रश वीडियो देखा था तो उन्हें कटरीना के एक्शन सीन्स एकदम पसंद नहीं आए थे। उन्होंने फिल्म के क्रू मेंबर्स से इन एक्शन सीन्स को दोबारा शूट करने को कहा था। साथ ही कटरीना को भी इन सीन्स को एक बार फिर सही तरीके से दोहराने के लिए कहा। हालांकि अब फिल्म स्टूडियो की ओर से बयान आ गया है तो ऐसे में इन अफवाहों पर यहीं विराम लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग माल्टा में हो चुकी है। माल्टा शेड्यूल पूरा होने के बाद फिल्म की शूटिंग मुंबई में हुई थी और उसके बाद इसका कुछ हिस्सा राजस्थान में शूट करने की बात सामने आई थी। इस फिल्म को विजय कृष्ण आचार्य डायरेक्ट कर रहे हैं। वह इससे पहले कटरीना और आमिर की 'धूम 3' का निर्देशन कर चुके हैं। 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' 1839 के उपन्यास 'कॉन्फेशन्स ऑफ ए ठग' का रूपांतरण है। यह एक्शन एडवेंचर फिल्म 7 नवंबर 2018 को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।