{"_id":"5b19ecda4f1c1bb16e8b6c75","slug":"aamir-khan-is-very-excited-to-watch-rajinikanth-kaala","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रजनीकांत की फिल्म ‘काला’ देखने को बेताब हैं आमिर, ट्विटर पर बयां की एक्साइटमेंट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रजनीकांत की फिल्म ‘काला’ देखने को बेताब हैं आमिर, ट्विटर पर बयां की एक्साइटमेंट
Fri, 08 Jun 2018 12:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 08 Jun 2018 12:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘काला’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। दर्शक फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। जैसा की हम सभी जानते हैं कि रजनीकांत की फिल्म के लिए न केवल उनके लाखों फैंस बल्कि बॉलीवुड के कई सुपरस्टार भी बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। उन्ही में से एक हैं बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान।
2 of 4
जी हां आमिर खान रजनीकांत की फिल्म ‘काला’ को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं और वह इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। उन्होंने अपनी इस एक्साइटमेंट को ट्विटर पर भी बयां किया है। उन्होंने ट्विट किया- 'मैं हमेशा रजनी (रजनीकांत ) का फैन रहा हूं, 'काला' देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता।' आमिर के इस ट्वीट को उनके फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं।
पता हो कि आमिर खान और रजनीकांत ने साल 1995 में फिल्म 'आतंक ही आतंक' में एक साथ काम भी किया हुआ है। वहीं बात करें फिल्म 'काला' की तो इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही करीब 230 करोड़ रुपए की कमाई भी कर ली है। यह कमाई प्रोड्यसर्स ने फिल्म के सैटेलाइट राइट्स और म्यूजिक राइट्स को बेचकर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आपको बता दें कि ‘काला’ में रजनीकांत मुंबई के धारावी के एक गैंगस्टर के रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में हुमा कुरेशी, नाना पाटेकर और अंजलि पाटिल अहम रोल में हैं। 'काला' को एक्टर-प्रोड्यूसर धनुष ने प्रोड्यूस किया है, जबकि इस फिल्म का निर्देशन पीए रंजीत ने किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।