{"_id":"6291caf3cea2fe0dc4561bf4","slug":"aamir-khan-movie-laal-singh-chaddha-in-controversy-protest-by-sanatan-rakshak-sena-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Laal Singh Chaddha: ट्रेलर से पहले हिंदी संगठन के निशाने पर आई 'लाल सिंह चड्ढा', सड़कों पर जलाए आमिर के पोस्टर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Laal Singh Chaddha: ट्रेलर से पहले हिंदी संगठन के निशाने पर आई 'लाल सिंह चड्ढा', सड़कों पर जलाए आमिर के पोस्टर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sat, 28 May 2022 01:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का दर्शकों के बीच काफी बज बना हुआ है, जो 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में आमिर खान के साथ करीना कपूर नजर आएंगी। इस फिल्म का ट्रेलर 29 मई यानी आईपीएल के फिनाले वाले दिन रिलीज किया जाएगा। लेकिन ट्रेलर आने से पहले ही आमिर खान की यह फिल्म विवादों में फंस गई है। हिंदू संगठन ने इस फिल्म का विरोध किया है। इतना ही नहीं, संगठन से जुड़े लोगों ने आमिर खान के पोस्टर तक सड़कों पर जलाए हैं।
2 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने आमिर खान और उनकी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। इस दौरान सड़कों पर आमिर खान के पोस्टर फाड़े और जलाए गए हैं। इतना ही नहीं, 'लाल सिंह चड्ढा' के ट्रेलर रिलीज वाले दिन भी संगठन से जुड़े लोग आमिर खान और इस फिल्म का विरोध करने के लिए सड़कों पर उतरेंगे।
3 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान की फिल्म का विरोध करते हुए सनातन रक्षक सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा, 'आमिर खान को IPL में बुलाया गया है। आमिर अक्सर भारत की संस्कृति और सभ्यता के खिलाफ बोलते रहते हैं। यह वही आमिर खान हैं, जो हिजाब के सबसे बड़े समर्थक हैं। इनकी खुद की बेटी फेसबुक पर कैसी फोटो शेयर करती हैं, ये बात भी सब जानते हैं। इनकी बीवी को भी भारत में रहने में डर लगता है। ऐसे लोगों को आईपीएल मैनेजमेंट कैसे बुला सकता है। इस बात से सभी सनातनी को परेशानी है। उन्हें हटाना चाहिए और अगर हमारी ये बात नहीं मानी गई तो हम दिल्ली तक विरोध प्रदर्शन करेंगे। आंदोलन करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' 14 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी और इस दौरान आमिर खान का सीधा सामना 'केजीएफ' के रॉकी से होता। लेकिन आखिरी मौके पर फिल्म की रिलीज डेट बदल गई। कुछ दिनों पहले ही फिल्म का पहला गाना 'कहानी' रिलीज हुआ है लेकिन यह गाना सिर्फ ऑडियो में आया है। ऐसे में फैंस के बीच आमिर खान की इस फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।