फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इमरान खान की ताजपोशी के न्यौते पर आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, जवाब आप भी जान लें

Thu, 02 Aug 2018 04:47 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 02 Aug 2018 04:47 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan reaction on Imran Khan oath ceremony invitation
aamir khan and imran khan
तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के लिए तैयार हैं। जानकारी के मुताबिक इमरान खान की ताजपोशी 11 अगस्त को होगी। वहीं ऐसी खबरें आ रही हैं कि इमरान खान ने प्रधानमंत्री शपथ ग्रहण समारोह के लिए न केवल भारत के कुछ राजनेताओं बल्कि बॉलीवुड एक्टर आमिर खान को भी निमंत्रण भेजा है। अब इस मामले पर मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने चुप्पी तोड़ी है।
Aamir Khan reaction on Imran Khan oath ceremony invitation
aamir khan
आमिर खान के इमरान खान की ताजपोशी में निमंत्रण की खबर जैसे जंगल में आग की तरह फैली। अब इस मामले पर आमिर खान का जवाब आ गया है। हाल ही में एक चैनल से बात करते हुए आमिर खान ने कहा- 'मैं पाकिस्तान नहीं जा रहा हूं। मुझे इमरान खान की तरफ से कोई भी निमंत्रण नहीं आया है।' दरअसल, आमिर खान का बयान पीटीआई के प्रवक्ता फवाद चौधरी के बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने भारत से कई लोगों को निमंत्रण भेजे जाने की बात कही थी।
Aamir Khan reaction on Imran Khan oath ceremony invitation
aamir khan
फवाद चौधरी ने कहा था- 'पाकिस्तान के होने वाले प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर, कपिल देव, नवजोत सिंह सिद्धू और आमिर खान को न्यौता भेजा है।' कहा जा रहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू ने निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। इमरान खान के चुनाव जीतने के बाद आमिर खान का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आमिर एक निजी चैनल के कार्यक्रम में पहुंचे थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan reaction on Imran Khan oath ceremony invitation
Imran Khan
इस वीडियो में आप देखेंगे कि जब इमरान खान आमिर से कहते हैं कि 'पाकिस्तान में चुनाव से पहले आप आना मत भूलिएगा।' जिस पर आमिर उन्हें बीच में रोकते हुए कहते हैं कि 'जब आप चुनाव में जीतेंगे तो जीत की खुशियां मनाने मैं कई भारतीयों के साथ जरूर आऊंगा।' 
 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed