फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khan was keen to play role of Langda Tyagi in Vishal Bhardwaj Movie Omkara writer Robin Bhatt revealed

Aamir Khan: 'ओमकारा' में आमिर करने वाले थे 'लंगड़ा त्यागी' का रोल, मेकर्स ने कर ली थी बात, फिर क्या हुआ? जानिए

Sat, 26 Apr 2025 03:26 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 26 Apr 2025 03:26 PM IST
सार

Vishal Bhardwaj Movie Omkara: साल 2006 में फिल्म आई थी 'ओमकारा'। इस फिल्म में सैफ अली खान ने ईश्वर 'लंगड़ा' त्यागी का रोल अदा किया। इस किरदार के लिए पहले आमिर खान को लिए जाने पर विचार किया गया था।

विज्ञापन
Aamir Khan was keen to play role of Langda Tyagi in Vishal Bhardwaj Movie Omkara writer Robin Bhatt revealed
आमिर खान-ओमकारा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'ओमकारा' में अजय देवगन, करीना कपूर, सैफ अली खान, कोंकणा सेन शर्मा, विवेक ओबेरॉय और बिपाशा बसु जैसे सितारे नजर आए। फिल्म में सैफ अली खान ने ईश्वर 'लंगड़ा' त्यागी का रोल अदा किया, जो उनका काफी चर्चित किरदार है। इस किरदार को लेकर पहले आमिर खान के नाम पर विचार किया गया था। आमिर भी नेगेटिव रोल के लिए तैयार थे। मगर, फिर क्या हुआ? जानिए

विज्ञापन

Aamir Khan was keen to play role of Langda Tyagi in Vishal Bhardwaj Movie Omkara writer Robin Bhatt revealed
आमिर खान - फोटो : एक्स

राइटर रॉबिन भट्ट का खुलासा
विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म 'ओमकारा' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। फिल्म के सभी किरदार काफी शानदार हैं। क्राइम ड्रामा फिल्म में आमिर खान 'लंगड़ा त्यागी' का किरदार निभाना चाहते थे। मगर, बाद में यह रोल सैफ अली खान की झोली में चला गया। इस फिल्म के राइटर रॉबिन भट्ट ने एक इंटरव्यू में इसे लेकर खुलासा किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Aamir Khan was keen to play role of Langda Tyagi in Vishal Bhardwaj Movie Omkara writer Robin Bhatt revealed
ओमकारा - फोटो : साभार-@imdb.com

नेगेटिव रोल करने को तैयार थे आमिर
राइटर रॉबिन भट्ट के मुताबिक आमिर खान शुरू में 'ओमकारा' में लंगड़ा त्यागी की भूमिका निभाने के लिए इच्छुक थे। हालांकि, बातचीत के बाद निर्माताओं को लगा कि आमिर इस भूमिका के लिए सही नहीं हैं। इस कारण उन्होंने सैफ अली खान को लेने का फैसला किया। हालांकि, आमिर खान फिल्म में नेगेटिव रोल करने को तैयार थे। 

विज्ञापन

मेकर्स ने बदल दिया फैसला
फिल्म 'ओमकारा' विलियम शेक्सपियर के 'ऑथेलो' नाटक  पर आधारित है। रॉबिन के मुताबिक मेकर्स को 'लंगड़ा त्यागी' के महत्वपूर्ण किरदार को लेकर दुविधा का सामना करना पड़ा। उन्होंने फ्राइडे टॉकीज से बात करते हुए कहा, 'आमिर खलनायक की भूमिका करने के लिए तैयार थे। हमारी दूसरी पसंद सैफ अली खान थे। हालांकि, बाद में हमने फैसला किया कि आमिर फिल्म के लिए सही विकल्प नहीं हैं'। इसके बाद सैफ अली खान से बात की गई।

यह खबर भी पढ़ें:
Anushka Virat: इस वजह से अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया लंदन में रहने का फैसला, सामने आई बड़ी वजह

Aamir Khan was keen to play role of Langda Tyagi in Vishal Bhardwaj Movie Omkara writer Robin Bhatt revealed
ओमकारा - फोटो : साभार-@imdb.com

किरदार के लिए सैफ ने की खूब मेहनत
रॉबिन ने आगे बताया कि किरदार को लेकर चैलेंज यह था कि इस किरदार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के देहाती लहजे में बोलना था। हालांकि, इसके लिए सैफ अली खान मेहनत करने से पीछे नहीं हटे। 'लंगड़ा त्यागी' के किरदार में खुद को ढालने के लिए उन्होंने न सिर्फ अपने बाल कटवाए, बल्कि भाषा भी सीखी। दीपक डोबरियाल ने इसमें उनकी मदद की। सैफ अली खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वे 'ज्वेलथीफ द हाइस्ट बिगिन्स' में नजर आ रहे हैं, जो नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।



यह खबर भी पढ़ें:
Shruti Haasan: श्रुति हासन के इस सरप्राइज से चौंक गए एक्टर नानी, खुशी से अभिनेत्री को लगाया गले; वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed