खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार वैसे तो अपनी आने वाली फिल्म 'बच्चन पांडे' में खुद एक गैंगस्टर होंगे लेकिन फिर भी निर्माताओं को फिल्म में एक विलेन की कमी महसूस हो गई। इसलिए उन्होंने अक्षय को टक्कर देने के लिए अभिनेता अभिमन्यु सिंह को फिल्म में जगह दे दी है। अभिमन्यु सिंह इस फिल्म में एक विलेन के किरदार में नजर आएंगे जिसका सामना अक्षय कुमार के किरदार को करना होगा।
‘सूर्यवंशी’ का ये खलनायक अब भिड़ेगा ‘बच्चन पांडे’ से, खिलाड़ी कुमार के साथ तीसरी बार होगा महाखेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के सोनपुर में जन्मे अभिनेता अभिमन्यु सिंह टीवी और फिल्मों में पिछले लगभग दो दशक से सक्रिय हैं। उन्होंने हिंदी फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी फिल्म 'अक्स' से की है। साल 2001 में रिलीज हुई इस फिल्म में रवीना टंडन, अमिताभ बच्चन और मनोज बाजपेयी मुख्य भूमिकाओं में रहे। इसके बाद अभिमन्यु ने 'लक्ष्य', 'गुलाल', 'ढोल', 'जन्नत', 'रक्त चरित्र', 'गोलियों की रासलीला- रामलीला', 'जज्बा', 'मॉम' जैसी हिंदी फिल्मों में काम किया।
इसी के साथ लगातार अभिमन्यु तमिल और तेलुगू भाषा की फिल्मों में भी काम करते रहे। अभिमन्यु सिंह अक्षय कुमार के साथ में वर्ष 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' में भी एक अहम भूमिका निभा चुके हैं। अभिमन्यु एक अहम किरदार निभाते हुए अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' में भी देखे जाएंगे। यह फिल्म पिछले साल की शुरुआत से ही बनकर तैयार हो चुकी है लेकिन अब तक रिलीज नहीं हो पाई है।
अब तीसरी बाहर अभिमन्यु नजर आएंगे अक्षय कुमार के साथ उनकी फिल्म 'बच्चन पांडे' में। इस फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे हैं। अक्षय के अलावा इस फिल्म में कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, पंकज त्रिपाठी, प्रतीक बब्बर जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाएं निभाते हुए नजर आएंगे। अक्षय के किरदार के बारे में जानकारी मिली है कि वह फिल्म में एक गैंगस्टर की भूमिका में रहेंगे जो कि एक अभिनेता बनने की चाह रखता है। वहीं, कृति सेनन का किरदार एक पत्रकार का होगा। अरशद वारसी भी गैंगस्टर ही होंगे लेकिन वह अक्षय के किरदार के साथ ही 'मुन्नाभाई' के सर्किट की तरह जुड़े रहेंगे।
फिल्म 'बच्चन पांडे' की शूटिंग 6 जनवरी से राजस्थान के जैसलमेर में शुरू की गई है। वैसे तो यह फिल्म 25 दिसंबर 2020 को रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस की वजह से फिल्म की शूटिंग ही शुरू नहीं हो पाई। इसी के साथ अभिनेता आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' भी रिलीज होना तय थी लेकिन आमिर भी अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को पूरी नहीं कर पाए। अब आमिर की फिल्म क्रिसमस 2021 पर रिलीज होगी जबकि अक्षय अपनी फिल्म 26 जनवरी 2022 को लेकर आएंगे।