फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्टर से पहले बैकग्राउंड डांसर्स थे ये स्टार्स, सुशांत सिंह राजपूत ने तो कॉमनवेल्थ गेम्स में किया था डांस

Sat, 30 Jan 2021 03:51 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 30 Jan 2021 03:51 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput To Dia Mirza and Kajal Aggarwal Were Background Dancers Before Their Bollywood Debut
डेब्यू से पहले बैकग्राउंड डांसर्स थे ये सितारे - फोटो : फाइल फोटो

बॉलीवुड में शोहरत कमाना इतना आसान नहीं है। कड़ी मेहनत करनी पड़ती है, सालों तक स्ट्रगल करना पड़ता है। जिसके बाद कहीं जाकर वो मुकाम हासिल होता है जो हम पाना चाहते हैं। कई एक्टर्स जो आज शीर्ष पर गिने जाते हैं वो पहले बैकग्राउंड डांसर हुआ करते थे। इन सितारों ने कड़ी मेहनत कर ये मुकाम हासिल किया है। इस पैकेज में आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ बॉलीवुड सितारों के बारे में जो पहले बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम किया करते थे। लेकिन आज उनकी गिनती सुपरस्टार्स में होती है।

Sushant Singh Rajput To Dia Mirza and Kajal Aggarwal Were Background Dancers Before Their Bollywood Debut
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम हम आपको सुशांत का ही बताएंगे। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने टेलीविजन से अपना सफर शुरू किया। जिसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में भी काम किया। लेकिन टीवी में आने से भी पहले सुशांत बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम किया करते थे। सुशांत फिल्म 'धूम 2' का गाना धूम मचाले में भी ऋतिक रोशन के पीछे डांस करते हुए नजर आए थे। इतना ही नहीं सुशांत ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह में ऐश्वर्या राय बच्चन के पीछे डांस करते दिखे थे।

Sushant Singh Rajput To Dia Mirza and Kajal Aggarwal Were Background Dancers Before Their Bollywood Debut
kajal aggarwal

काजल अग्रवाल
अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने साउथ इंडियन सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक में अपना परचम लहराया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि काजल भी कभी बैकग्राउंड डांसर के रूप में नजर आ चुकी हैं। दरअसल काजल अग्रवाल ने ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म 'क्यूं हो गया ना' में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर डांस किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput To Dia Mirza and Kajal Aggarwal Were Background Dancers Before Their Bollywood Debut
Daisy Shah

डेजी शाह
सलमान खान के साथ डेब्यू करने वाली अभिनेत्री डेजी भी एक समय में बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम कर चुकी हैं। डेजी ने सलमान खान की ही फिल्म 'तेरे नाम' के एक गाने 'ओ जाना' में बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम किया था। बाद में साल 2014 में सलमान खान ने ही उन्हें फिल्म 'जय हो' से बॉलीवुड में लॉन्च किया था।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput To Dia Mirza and Kajal Aggarwal Were Background Dancers Before Their Bollywood Debut
shahid kapoor - फोटो : social media

शाहिद कपूर
बॉलीवुड के शीर्ष अभिनेताओं में शाहिद कपूर का नाम भी शुमार है। शाहिद कपूर भी एक समय में बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम किया करते थे। शाहिद ने ऐश्वर्या राय की फिल्म 'ताल' के एक गाने में उनके पीछे डांस किया था। इसके अलावा करिश्मा कपूर की फिल्म 'दिल तो पागल है' के गाने 'मुझको हुई ना खबर' में भी शाहिद नजर आए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed