{"_id":"5bcf1ac9bdec2269317c8a83","slug":"abhishek-bachchan-wants-to-see-salman-aishwarya-rai-movie","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान और ऐश्वर्या की फिल्म को लेकर कुछ ऐसा बोले अभिषेक, फैंस भी रह गए हैरान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान और ऐश्वर्या की फिल्म को लेकर कुछ ऐसा बोले अभिषेक, फैंस भी रह गए हैरान
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Updated Tue, 23 Oct 2018 06:27 PM IST
विज्ञापन
salman, abhishek and aishwarya
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने फिल्मी करियर को एक बार फिर से उजागर करने की कोशिश करने में लगे अभिषेक बच्चन ने सलमान और ऐश्वर्या को लेकर एक ऐसी बात कही है जिसे सुनकर आप चौंक सकते हैं। हाल ही में अभिषेक बच्चन अनुराग कश्यप की फिल्म मनमर्जियां में नजर आए थे।
Aishwarya Rai
जूनियर बच्चन आने वाले दिनों में फिल्म गुलाब जामुन में दिखाई देंगे। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ नजर आएंगे। हाल ही में एक सवाल के जवाब में अभिषेक से पूछा गया कि उनको कौन सी रोमांटिक फिल्में पसंद हैं। जवाब ऐसा दिया जिसे सुनकर आप चौंक सकते हैं।
Salman and Aishwarya
अभिषेक कहते हैं कि उनको सलमान खान कि हम दिल दे चुके सनम बहुत पसंद हैं। 1999 में रिलीज हुई सलमान खान की इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन उनकी हीरोइन थी। फिल्म में अजय देवगन भी मुख्य भूमिका में थे। एक समय ऐसा था कि जब फिल्मी गलियारों में सलमान और ऐश्वर्या के रिश्ते की चर्चा हर जगह होती थी, लेकिन दोनों की यह जोड़ी जल्द ही टूट गई। सलमान ने रिश्ते के टूटने के बाद कभी ऐश्वर्या के साथ काम नहीं किया। अभिषेक बच्चन का इन दोनों पर आया यह बयान बेहद चौंकाने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aishwarya Rai
अभिषेक ने कहा कि मुझे ऐश्वर्या का काम बहुत पसंद है। खासकर जो काम उन्होंने रेनकोट और गुरु में किया है वह तो शानदार है। फिल्म रेनकोट में ऐश्वर्या ने जो काम किया वह मुझे उनका सबसे बेस्ट काम लगता है। इस फिल्म में वह एक अदाकारा के रूप में उभर कर आई हैं।