फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Abhishek's film Delhi 6 completed 13 years actor shared memories by video

Delhi 6: 'दिल्ली 6' को पूरे हुए 13 साल, अभिषेक बच्चन को याद आई ममदू की जलेबी, और दादी का लाड!

Sun, 20 Feb 2022 12:41 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 20 Feb 2022 12:41 PM IST
सार

फिल्म के 13 साल पूरे होने के मौके पर अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म के की यादों को ताजा करते हुए मोशन पोस्टर शेयर किया है। जिसमें फिल्म 'दिल्ली 6' के सभी स्टार कास्ट की झलक दिखाई दे रही है। 

विज्ञापन
Abhishek's film Delhi 6 completed 13 years actor shared memories by video
अभिषेक बच्चन - फोटो : instagram

विस्तार

एक्टर अभिषेक बच्चन की फिल्म दिल्ली 6 को आज 13 साल पूरे हो गए। 13 साल पहले साल 2009 में 20 फरवरी को अभिषेक बच्चन और एक्ट्रेस सोनम कपूर की फिल्म दिल्ली-6 रिलीज हुई थी। फिल्म के 13 साल पूरे होने के मौके पर अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म के की यादों को ताजा करते हुए मोशन पोस्टर शेयर किया है। ये फिल्म अभिषेक के दिल के काफी करीब है क्योंकि  इससे पहले उन्होंने 'दिल्ली 6' के दस साल पूरे होने के मौके पर भी एक मोशन पोस्टर शेयर किया था। फिल्म में अभिषेक सोनम के अलावा अमिताभ बच्चन, वहीदा रहमान भी नजर आए थे। इस फिल्म को निर्माता निर्देशक राकेश ओमप्रकाश की सबसे अच्छी फिल्मों में गिना जाता है।

विज्ञापन

Abhishek's film Delhi 6 completed 13 years actor shared memories by video
दिल्ली 6 - फोटो : instagram-bachchan

अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें फिल्म 'दिल्ली 6' के सभी स्टार कास्ट की झलक दिखाई दे रही है। उन्होंने इसे शेयर करते हुए लिखा, 'रोम ममदू की जलेबी, दादी की लाड-प्यार से बिट्टू की चहकती और अली चाचा की समझदारी की बातें...13 साल बीत गए, लेकिन यह सब मेरे दिमाग में अभी भी ताजा है'।




 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan)

विज्ञापन
विज्ञापन

Abhishek's film Delhi 6 completed 13 years actor shared memories by video
दिल्ली 6 - फोटो : instagram-bachchan
इस मोशन पोस्टर में अभिषेक बच्चन और सोनम कपूर दिखाई दे रहे हैं।  उन्होंने यह मोशन पोस्टर फिल्म दिल्ली 6 के दस साल पूरे होने के मौके पर साल 2019 में शेयर किया था। इस पोस्टर शेयर करते हुए अभिषेक ने लिखा-'10 साल पूरे हो गए हैं, यकीन करना मुश्किल है. इस फिल्म को शूट करते हुए मैंने शानदार वक्त बिताया था क्या गजब की कास्ट और क्रू थे'। इसके आगे उन्होंने लिखा-'मेरे दस पसंदीदा साउंड ट्रैक्स में से एक, जिसे मैं आज भी रोजाना सुनता हूं'। अभिषेक ने इस पोस्ट के जरिए दिल्ली-6 के क्रू मेंबर्स और को-स्टार्स को भी शुक्रिया कहने के साथ ही, उन्हें इस फिल्म का हिस्सा बनाने के लिए निर्माता राकेश ओमप्रकाश मेहरा को भी धन्यवाद दिया था। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan)


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed