{"_id":"5ac4e66c4f1c1bf4618b55ee","slug":"actor-anupam-kher-nominated-for-bafta-stars-congratulates-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनुपम खेर के लिए खुशखबरी, बाफटा में श्रेष्ठ सहअभिनेता के लिए नामित","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनुपम खेर के लिए खुशखबरी, बाफटा में श्रेष्ठ सहअभिनेता के लिए नामित
Thu, 05 Apr 2018 06:20 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 05 Apr 2018 06:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर ब्रिटिश एकेडमी टेलीविजन अवॉर्ड्स 2018 (बाफटा) में श्रेष्ठ सहअभिनेता के लिए नामित किए गए हैं। उन्हें एक टीवी शो ‘द बॉय विद द टॉपनॉट’ में बेहतरीन अभिनय के लिए नामित किया गया है।
2 of 4
anupam kher
बीबीसी पर दो साल पहले प्रसारित किया गया ये टीवी शो आलोचकों की सराहना पाने वाले पत्रकार सतनाम संघेरा के इसी नाम से लिए गए संस्मरण पर आधारित था, जिसमें भारतीय मूल के ब्रिटिश अभिनेता साचा धवन और मशहूर भारतीय अभिनेत्री दीप्ति नवल ने भी काम किया था। ये एक लड़के को वूल्वरहेम्पटन में ठेठ पंजाबी माता-पिता द्वारा पाले जाने की कहानी है।
3 of 4
खेर और नवल ने इसमें मुख्य किरदार के पंजाबी मां-बाप का रोल किया था। 12 अप्रैल को दिए जाने वाले इन अवॉर्ड के श्रेष्ठ सहअभिनेता वर्ग में विजेता बनने के लिए खेर के सामने एड्रियन डुन्बार, ब्रायन एफओ‘बायर्ने और जिम्मी सिंपसन की चुनौती का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कई इंटरनेशनल प्रोजेक्ट में काम कर चुके अनुपम खेर ने खुद को नामित करने की खुशी ट्विटर के जरिए जाहिर की। उन्होंने ट्वीट किया, नामित करने के लिए धन्यवाद बाफटा। मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।