फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hamza Ali Abbasi: पाकिस्तानी एक्टर हमजा अली ने ठुकराईं अक्षय कुमार-वरुण धवन की फिल्म? कुछ सीन थे वजह!

Sun, 30 Oct 2022 04:03 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 30 Oct 2022 04:03 PM IST
विज्ञापन
Actor Hamza Ali Abbasi Rejected Varun Dhawan Judwaa 2 Akshay Kumar Baby Due to this reason
हमजा अली अब्बासी - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तानी इंडस्ट्री के कई सितारों ने बॉलीवुड में अपने अभिनय का जादू चलाया है। फिलहाल लॉलीवुड (पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री) स्टार्स के हिंदी फिल्म उद्योग में काम करने पर प्रतिबंध है। मगर, एक वक्त ऐसा था, जब पड़ोसी मुल्क के सितारे अपनी किस्मत चमकाने यहां चले आते थे। मगर, इसी बीच पाकिस्तानी एक्टर हमजा अली अब्बासी ने हैरान करने वाला खुलासा किया है। उनका कहना है कि उन्हें बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और वरुण धवन की फिल्मों में काम करने का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। आखिर क्यों? आइए जानते हैं...



Pushpa 2 Shoot Begins: ‘पुष्पा द रूल’ की शूटिंग शुरू, डीओपी कूबा ब्रोजेक संग चर्चा करते दिखे अल्लू अर्जुन

Actor Hamza Ali Abbasi Rejected Varun Dhawan Judwaa 2 Akshay Kumar Baby Due to this reason
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि पाकिस्तानी अभिनेता हमजा अली अब्बासी इन दिनों अपनी फिल्म 'द लेजेंड ऑफ मौला जट' की सफलता का जश्न मना रहे हैं। फिल्म दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म में हमजा के काम की भी खूब तारीफ हो रही है। बता दें कि हमजा पाकिस्तान के चर्चित स्टार्स में शुमार हैं। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया है कि उन्हें वरुण धवन की फिल्म 'जुड़वा 2' में काम करने का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। एक्टर ने इसकी वजह का भी खुलासा किया है। एक मीडिया बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि फिल्म के लिए मना करने की मुख्य वजह भारत-पाकिस्तान के बिगड़ता रिश्ता था। वहीं उस बीच पाकिस्तानी एक्टर्स भारत में बैन भी कर दिए गए थे। इसके अलावा फिल्म में कुछ सीन ऐसे थे, जिन्हें करने में मैं सहज नहीं था।

Ram Charan: पत्नी के साथ सैर-सपाटे पर निकले राम चरण, ड्राइविंग के बाद हाफ फ्राई बनाते आए नजर

Actor Hamza Ali Abbasi Rejected Varun Dhawan Judwaa 2 Akshay Kumar Baby Due to this reason
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बातचीत के दौरान हमजा ने यह भी कहा कि उन्हें सिर्फ वरुण धवन ही नहीं, बल्कि अक्षय कुमार की फिल्म 'बेबी' में भी काम करने का मौका मिला था। मगर, इसके लिए भी उन्होंने मना कर दिया। उनका कहना है कि 'बेबी' क्योंकि एक पॉलिटिकल थ्रिलर थी और फिल्म में एंटी पाकिस्तान कंटेंट भी था। ऐसे में उन्हें ये फिल्म करना सही नहीं लगा। लेकिन हमजा के मना करने के बाद एक दूसरे पाक एक्टर मिकाल जुल्फीकार ने ये किरदार अदा किया था। हमजा ने कहा कि 2015 के उस दौर में साजिद से काफी बातचीत चली थी। लेकिन, मुझे वे ऑफर सही नहीं लगे। हमजा का यह खुलासा करते ही एक्टर गौहर रशीद ने मजाक बनाते हुए कहा कि 'अच्छा किया जो वो फिल्म नहीं की'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Hamza Ali Abbasi Rejected Varun Dhawan Judwaa 2 Akshay Kumar Baby Due to this reason
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि वर्ष 2017 में आई 'जुड़वा 2' सलमान खान की फिल्म 'जुड़वा' (1997) की रीमेक थी। 'जुड़वा' में सलमान खान के साथ करिश्मा कपूर भी थीं। इसका निर्देशन डेविड धवन ने किया था। वहीं 'जुड़वा 2' में वरुण धवन के साथ तापसी पन्नू और जैकलीन फर्नांडिस थीं। फिल्म की कहानी दो जुड़वा भाइयों की है, जो बचपन में ही बिछड़ जाते हैं, लेकिन कई सालों बाद जब मिलते हैं तो एक अजीब सा कनेक्शन जुड़ने लगता है।

Stree 2: ‘स्त्री 2’ में एक साथ नजर आएंगे भेड़िया, वैंपायर और रूही, दिनेश विजन के ‘भूतलोक’ का दिलचस्प विस्तार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed