फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

kapil Sharma Show: कपिल शर्मा के शो पर पहुंची 'पीएस 1' की टीम, अभिनेता विक्रम ने की कॉमेडियन की बोलती बंद

Tue, 27 Sep 2022 12:11 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Tue, 27 Sep 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
actor vikram trisha krishnan along with ponniyan selvan team in the kapil sharma show watch video
कपिल शर्मा, अभिनेता विक्रम - फोटो : insta

'द कपिल शर्मा' के शो पर कई बड़े स्टार्स अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए शिरकत करते हैं और इस दौरान जमकर मस्ती भी करते नजर आते हैं। इसी क्रम में फिल्म पोन्नियिन सेल्वन की टीम भी कॉमेडी नाइट विद कपिल में पहुंचेगी। सोनी टीवी की तरफ से शो के एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया गया है। जिसमें पोन्नियिन सेल्वन के स्टार्स जयराम रवि, अभिनेता विक्रम और अभिनेत्री तृषा कृष्णन नजर आ रही हैं। हर बार की तरह इस बार भी कपिल शर्मा अपने चिरपरिचित अंदाज में मजाक करते दिखे लेकिन इस बार अभिनेता विक्रम ने अपने जवाब से कॉमेडियन की ही बोलती बंद कर दी।

actor vikram trisha krishnan along with ponniyan selvan team in the kapil sharma show watch video
कपिल शर्मा, पोन्नियिन सेल्वन की टीम - फोटो : insta

साझा किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि हमेशा की तरह शो पर सभी का वेलकम करते हैं और फिर बातचीत के दौरान कपिल कई मजेदार सवाल पूछते नजर आए। इसी बीच कपिल हर सेलिब्रिटी से किए जाने वाले सवाल को दोहराते हैं और अभिनेता विक्रम से कहते हैं कि जब आप 'अपरिचित' शूट कर रहे थे तब आपने सोचा था कि एक दिन कपिल शर्मा शो में जाने का मौका मिलेगा?

actor vikram trisha krishnan along with ponniyan selvan team in the kapil sharma show watch video
पोन्नियिन सेल्वन की टीम कपिल शर्मा शो में - फोटो : insta

कपिल का ये सवाल सुनने के बाद बिना देर लगाए अभिनेता विक्रम उन्हें ऐसा जवाब देते हैं कि कपिल को कोई बात नहीं सूझती और उनके साथ सभी हंसने लगते हैं। विक्रम कपिल से कहते हैं कि हां मैंने कभी नहीं सोचा था। बल्कि मैं जब आठवीं क्लास में था। ये 1976 की बात है, तब तो तुम पैदा भी नहीं हुए थे ना? तभी सोच लिया था कि मुझे कपिल शर्मा शो में जाना है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन
actor vikram trisha krishnan along with ponniyan selvan team in the kapil sharma show watch video
पोन्नियिन सेल्वन फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

बात करें फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' की तो यह एक हिस्टोरिकल ड्रामा है, जिसे मणिरत्नम द्वारा निर्देशित किया गया है। फिल्म में ऐश्वर्या राय भी नजर आने वाली हैं। हालांकि शो के प्रोमो में वह दिखाई नहीं दीं। पोन्नियिन सेल्वन या पीएस 1' 30 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में बड़े स्तर पर रिलीज की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed