{"_id":"626177a74161161b6a4ca8cf","slug":"actress-malaika-arora-reveals-that-car-accident-has-left-her-with-trauma","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Malaika Arora: एक्सीडेंट के बाद से ट्रॉमा में हैं मलाइका, बोलीं- 'तब बस जानना चाहती थी कि जिंदा हूं या नहीं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Malaika Arora: एक्सीडेंट के बाद से ट्रॉमा में हैं मलाइका, बोलीं- 'तब बस जानना चाहती थी कि जिंदा हूं या नहीं'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Thu, 21 Apr 2022 09:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का कुछ दिनों पहले एक्सीडेंट हो गया था। अभिनेत्री की कार के ड्राइवर का संतुलन बिगड़ा था और एक्सप्रेस वे पर उनकी कार तीन अन्य कार से भीड़ गई थी। इस एक्सीडेंट में मलाइका को काफी चोट आई थी और ब्लड लॉस भी हुआ था। मलाइका ने अब कुछ दिन घर पर आराम करने के बाद अपने काम पर वापसी कर ली है। हाल ही में एक इंटरव्यू में मलाइका ने अपने एक्सीडेंट के बारे में बात की।
2 of 4
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : insta
अभिनेत्री ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह एक्सीडेंट के बाद से ट्रॉमा में है और अभी भी उस दुर्घटना को भुला नहीं पा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी चीज है, जिसे मैं याद नहीं रखना चाहती, लेकिन मैं इसे भुला भी नहीं सकती। अगर मैं कोई फिल्म देखती हूं और उसमें एक्सीडेंट के बाद मुझे खून दिख जाता है, तो मुझे वहीं सब याद आता है। मैंने वहां बहुत सारा खून देखा था।
3 of 4
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : instagram
इसके आगे मलाइका ने कहा कि कुछ समय तक तो मुझे समझ भी नहीं आया था कि मैं जिंदा हूं या फिर नहीं। मैं शॉक्ड थी और मेरे सिर में दर्द था। मैं उस समय बस यहीं जानना चाहती थी कि मैं जिंदा हूं या मर गई। मुझे एक तेज आवाज सुनाई दी और जोर का धक्का लगा इसके बाद सबकुछ ब्लर हो गया। अस्पताल में जाकर मुझे होश आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मलाइका अरोड़ा हैं करोड़ों की मालकिन
- फोटो : Instagram/malaikaaroraofficial
बता दें कि मलाइका का एक्सीडेंट 2 अप्रैल को खोपोली, महाराष्ट्र में हुआ था। उस समय वह किसी इवेंट से वापस लौट रही थीं। वहीं, मलाइका को अस्पताल से एक दिन बाद छुट्टी मिल गई थी। कुछ दिन पहले उन्होंने अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर साझा कर अपने स्वास्थ्य की जानकारी दी थी। हाल ही में वह अर्जुन कपूर के साथ रणबीर और आलिया के रिसेप्शन में भी दिखाई दी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।