सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

आखिर कैसे होगा अदाकारा निम्मी का अंतिम संस्कार, कोरोना वायरस के चलते चिंतित हैं रिश्तेदार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 26 Mar 2020 02:27 PM IST
विज्ञापन
actress nimmi died her relatives tensed about funeral due to lock down
Nimmi - फोटो : Social Media

हिंदी सिनेमा की मशहूर हीरोइन निम्मी का कल यानी 25 मार्च की शाम निधन हो गया। निम्मी लंबे समय से बीमार चल रही थीं और वो 87 साल की थीं। सरला नर्सिंग होम में उन्होंने अंतिम सांस ली। निम्मी के निधन से बॉलीवुड में शोक का माहौल है। कई बड़े सितारों ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी है। निम्मी को राजकपूर की पहली खोज माना जाता था। निम्मी के अंतिम संस्कार को लेकर उनका परिवार चिंतित है। 

Trending Videos
actress nimmi died her relatives tensed about funeral due to lock down
bollywood flashback nimmi - फोटो : self
इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए निम्मी के बहनोई इजहार हुसैन ने कहा कि वो बहुत दिन से बीमार चल रही थीं। 18 मार्च को ही हमने उनका 87वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। फिलहाल अभी तक ये तय नहीं किया गया है कि उनका अंतिम संस्कार कैसे किया जाएगा। कोरोनो वायरस के कारण उनके शरीर को ऐसे बाहर नहीं ले जाया जा सकता। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
actress nimmi died her relatives tensed about funeral due to lock down
bollywood flashback nimmi - फोटो : self
हम ये भी नहीं बता सकते कि लॉकडाउन की वजह से उनके अंतिम संस्कार में कितने लोग शामिल हो पाएंगे। हम आज रात तक इस बात का फैसला करेंगे कि उनका अंतिम संस्कार कैसे किया जाए। निम्मी के निधन से दुखी ऋषि कपूर, महेश भट्ट, तबस्सुम और जावेद जाफरी जैसे बड़े कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। 

 

actress nimmi died her relatives tensed about funeral due to lock down
Tabassum, Nimmi and Mahesh Bhatt - फोटो : file photo
पुराने जमाने की अदाकारा तबस्सुम ने भी ट्वीट कर निम्मी को अलविदा कहा। तबस्सुम ने ट्वीट किया- 'अभी पता चला है हमारी प्यारी निम्मी आप इस दुनिया से चले गए हैं। निम्मी आपकी और मेरी पुरानी और सुनहरी यादें हैं।' वहीं महेश भट्ट ने भी ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी। महेश भट्ट ने लिखा- 'आप अपने दिल को भले ही इच्छा से जीत सकते हैं, लेकिन आखिरी में आप मौत से धोखा खा जाते हैं। हाथ जोड़कर अलविदा निम्मी जी।' 
 
विज्ञापन
actress nimmi died her relatives tensed about funeral due to lock down
Rishi Kapoor - फोटो : socail media

अभिनेता ऋषि कपूर ने निम्मी के निधन पर शोक जताते हुए लिखा- 'RIP...प्यार और आशीर्वाद के लिए निम्मी आंटी आपका शुक्रिया। आप राज कपूर फैमिली का हिस्सा थीं। बरसात आपकी पहली फिल्म थी। अल्लाह आपको जन्नत नसीब करें, आमीन।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed