सदी के महानायक कोरोना वायरस को लेकर कितने सजग हैं ये तो उनके सोशल मीडिया से ही पता चल रहा है। अमिताभ की इन दिनों हर पोस्ट कोरोना वायरस से जुड़ी हुई रहती है। अमिताभ खुद तो इस संक्रमण को लेकर गंभीर हैं ही साथ ही साथ लोगों को भी इसे लेकर सजग कर रहे हैं। उनके इस प्रयास में अब TikTok ने भी अपना समर्थन दिया है।
TikTok ने दी UNICEF को 48 घंटे के लिए स्पेस, वीडियो में अमिताभ बच्चन ने बताया कैसे बचें कोरोना वायरस से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल अमिताभ बच्चन ने यूनिसेफ के साथ मिलकर कोरोना वायरस से बचाव के उपाय का एक वीडियो बनाया था। जिस वीडियो को टिकटॉक ने अपनी एप पर 48 घंटे के लिए जगह दे दी है वो भी फ्री में। इस वीडियो में अमिताभ बता रहे हैं कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए क्या-क्या उपाय किए जा सकते हैं। वीडियो टिकटॉक एप को ओपन करते ही दिखाई देगा।
इस बात की जानकारी खुद अमिताभ बच्चन ने दी है। अमिताभ ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा, 'TikTok ने UNICEF को 48 घंटे के लिए टॉप व्यू स्पेस फ्री में दी है। जब भी कोई TikTok एप को खोलेगा उन्हें सबसे पहले यही वीडियो दिखाई देगा। पहले तीस मिनट में ही पांच मिलियन व्यू मिल चुके हैं और फिलहाल 45 मिलियन व्यू हो चुके हैं।'
T 3482 - AN APPEAL :
TikTok have given UNICEF TopView space free for 48 hours. whenever someone opens TikTok it’s the first video they will see.
Five million views in the first 30 minutes and currently at 45 million views.https://t.co/BNJ3FRZIhV
आपको बता दें कि इस वीडियो में अमिताभ बता रहे हैं कि हम सब मिलकर कोविड 19 को रोक सकते हैं। इसके बचाव के लिए हमें कुछ तरीके अपनाने होंगे। जैसे खांसते या छींकते समय मुंह को रुमाल या टीशू से ढकें। इस्तेमाल किए हुए टीशू को तुरंत ढक्कनदार कचरे के डिब्बे में डालें। अपनी आंख, मुंह और नाक को हाथों से ना छुएं। अपने हाथों को साबुन और पानी से धोएं। भीड़ भाड़ वाली जगह पर न जाएं। अस्वस्थ होने पर दूसरों से दूरी बनाएं। अस्वस्थ महसूस करने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। अस्पताल में अपने मुंह पर मास्क या रुमाल जरूर रखें।
गौरतलब है कि अमिताभ समय-समय पर अपने सुझाव बी इस संक्रमण को लेकर साझा करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक कोलकाता का वीडियो साझा किया था। जिसमें कोलकाता पुलिस वहां की सड़कों और दुकानों को सेनिटाइज कर रही थी। इस वीडियो के साथ उन्होंने मुंबई पुलिस के अधिकारियों से पूछा था कि क्या हमारे लिए भी ऐसा कुछ हो सकता है।

कमेंट
कमेंट X