देशबंदी के बीच सितारे सोशल मीडिया की मदद से ही अपने फैंस से रूबरू हो रहे हैं। ऐसे में साउथ सिनेमा के एक सुपरस्टार ने भी सोशल मीडिया पर एंट्री की है। ये एंट्री खास है क्योंकि अभिनेता ने अपने पहले पोस्ट से ही इस बात की जानकारी दी है कि उन्होंने कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग की मदद के लिए 70 लाख रुपये का दान किया है।
इस साउथ सुपरस्टार ने किया ट्विटर पर डेब्यू, कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए दान दिए 70 लाख रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल साउथ सुपरस्टार अभिनेता राम चरण ने ट्विटर पर एंट्री की है। राम चरण का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैंडल @AlwaysRamCharan है। ट्विटर पर आने के साथ ही रामचरण के फॉलोअर्स तेजी से बढ़ रहे हैं। चिरंजीवी ने ही सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी कि राम चरण ने ट्विटर डेब्यू कर लिया है।
याद दिला दें कि हाल ही में राम चरण के पिता और दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी ने भी सोशल मीडिया पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है। वहीं अब चिरंजीवी के बाद राम चरण भी ट्विटर पर आ गए हैं। राम चरण के ट्विटर डेब्यू के साथ ही ट्विटर पर #RamCharanOnTwitter ट्रेंड करने लगा है।
बता दें कि ट्विटर पर डेब्यू के साथ ही राम चरण ने 70 लाख रुपये का दान भी किया है। राम चरण ने तेलुगू राज्यों और केंद्र के राहत कोष के लिए 70 लाख रुपये का दान दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तेलंगाना के सीएम केसीआर और एपी सीएम वाईएस जगनमोहन रेड्डी द्वारा घातक कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में किए गए प्रयासों की सराहना भी की है।
Hope this tweet finds you in good health. At this hour of crisis, inspired by @PawanKalyan garu, I want to do my bit by contributing to aid the laudable efforts of our governments...
Hope you all are staying safe at home! @TelanganaCMO @AndhraPradeshCM @PMOIndia @KTRTRS pic.twitter.com/Axnx79gTnI
गौरतलब है कि राम चरण की अगली फिल्म आरआरआर है। एस. एस. राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म आरआरआर का मोशन पोस्टर और टाइटल लोगो सामने आ चुका है।मोशन पोस्टर में आग और पानी के बीच लड़ाई होती है जिसमें फिल्म का नाम आरआरआर उभरकर सामने आता है। वहीं यह भारतीय ध्वज के अशोक चक्र के लोगो के साथ खत्म होता है। इस पोस्टर के कैप्शन में लिखा है, 'जब विपरीत शक्तियां आग और पानी एक साथ आती हैं तो आपको एक तीव्र उर्जा मिलेगी।'
A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn) on

कमेंट
कमेंट X