{"_id":"631878962e940b093d4ab935","slug":"actress-pooja-bhatt-on-seatbelt-rule-indirect-dig-on-safety-rules-cyrus-mistry-death-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pooja Bhatt: सीट बेल्ट को लेकर आए नए नियम पर पूजा भट्ट ने कसा तंज, बोलीं- सड़कों का रख-रखाव ज्यादा जरूरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Pooja Bhatt: सीट बेल्ट को लेकर आए नए नियम पर पूजा भट्ट ने कसा तंज, बोलीं- सड़कों का रख-रखाव ज्यादा जरूरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Wed, 07 Sep 2022 04:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
पूजा भट्ट
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत के बाद सीट बेल्ट को लेकर एक नए सिरे से चर्चा शुरू हो गई है। हाल ही में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का भी फैसला आया है, जिसमें हर किसी को सीट बेल्ट लगाने का आदेश दिया गया है। नए नियम के तहत कार में पिछली सीट पर बैठे यात्रियों के लिए भी सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य होगा, अन्यथा चालान काटा जाएगा। एक तरफ लोग इस नए नियम का स्वागत कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ इस पर सवाल उठा रहे हैं। हाल ही में फिल्ममेकर और एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने भी नए नियम पर टिप्पणी की है।
2 of 4
पूजा भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
पूजा भट्ट ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने लिखा है, 'सीट बेल्ट्स और एयर बैग्स पर यह सभी बातचीत हो रही हैं। यह महत्वपूर्ण हैं? हां! लेकिन, इससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण है टूटी सड़कों को ठीक करना और गड्ढों को भरना। कब सड़कों, हाईवे, फ्रीवे के निर्माण के लिए घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने वालों को अपराधी माना जाएगा। साथ ही उन सड़कों का रख-रखाव भी जरूरी है, जो एक बार बनीं और धूमधाम से उनका उद्घाटन किया गया।'
All this talk of seat-belts & air bags. Important? Yes! But more so is fixing potholes & damaged roads. When will the usage of substandard material to build our roads,highways,freeways be deemed criminal. Also maintaining those roads once built & inaugurated with pomp is key 🙏
पूजा भट्ट का यह ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। कई यूजर्स पूजा भट्ट की बातों से सहमत नजर आए। वहीं, कुछ यूजर्स ने एक्ट्रेस की इस टिप्पणी पर विरोध भी दर्ज कराया है। एक यूजर ने लिखा, 'मैम ये ऐसा है जैसे अगर आप सड़क जैसी फिल्म बनाओगे और हर कोई इसे देखता है, लेकिन अगर आप सड़क छाप जैसी फिल्म बनाते हो और उसे देखने कोई नहीं जाता। एक यूजर ने लिखा, 'मैडम, आप कभी हाइवे पर चले भी हो या सिर्फ आकाश में ही उड़ते रहते हो, क्योंकि अगर चले होते तो ये ट्वीट ना करते। अगर कोई अथॉरिटी है, जिसने पिछले 5-6 वर्षों में शानदार काम किया है, तो वह एनएचएआई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
पूजा भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
पूजा भट्ट के काम की बात करें तो वर्ष 2020 में आई फिल्म 'सड़क 2' में उन्होंने कैमियो किया था। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी। हालांकि, फिल्म को दर्शकों ने कुछ खास पसंद नहीं किया था। पूजा भट्ट की आगामी फिल्म 'चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' है। इसमें पूजा के अलावा सनी देओल, दुलकर सलमान भी नजर आएंगे। यह फिल्म 23 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।