{"_id":"59d7a6754f1c1bb6678b46c1","slug":"actress-rekha-and-actor-amitabh-bachchan-love-facts-in-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या अमिताभ बच्चन के लिए सिंदूर लगाती हैं रेखा? जानिए क्या है सच","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या अमिताभ बच्चन के लिए सिंदूर लगाती हैं रेखा? जानिए क्या है सच
Wed, 11 Oct 2017 09:55 AM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
amarujala.com- Presented by: अरविंद
Updated Wed, 11 Oct 2017 09:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
rekha
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमिताभ बच्चन और रेखा से जुड़ी खबरों का 'सिलसिला' आज भी थमने का नाम नहीं ले रहा। आज भी सिने जगत में इन दोनों सितारों का नाम एक-दूसरे के साथ जोड़ा जाता रहा है। फिल्म सिलसिला की इस जोड़ी से जुड़ी एक और खबर आई थी कि रेखा अपनी मांग में अमिताभ के नाम का सिंदूर लगाती हैं।
पुनीत इस्सर की पत्नी दीपाली इस्सर ने फैलाई ये बात
2 of 4
Rekha And Amitabh
हालांकि यह बात 'बिग बॉस' के पूर्व कंटेस्टेंट पुनीत इस्सर की पत्नी दीपाली इस्सर ने ये कह कर सनसनी फैला दी थी। दीपाली ने दिए अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि बॉलीवुड की सुपरस्टार रेखा अमिताभ बच्चन के नाम का सिंदूर लगाती हैं। वैसे बॉलीवुड में इस बात को लेकर चर्चा तो काफी पुरानी है, लेकिन इस तरह खुलकर बात करने की हिम्मत किसी ने नहीं की।
पुनीत इस्सर से रेखा ने नहीं की कोई बात
3 of 4
Rekha And Amitabh
लोगों ने इससे पहले भी यह जानने की कोशिश जरूर की थी कि रेखा आखिर सिंदूर क्यों लगाती हैं? हालांकि चर्चाओं में यह मान लिया गया था कि यह बात सही थी। वहीं कुछ लोग यह मानते थे कि यह रेखा का स्टाइल स्टेटमेंट है और उनकी पर्सनैलिटी को सूट करता है। 'बिग बॉस 8' के दौरान 'बिग बॉस' के घर अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचीं रेखा ने पुनीत इस्सर से बातें नहीं की थीं और उन्हें इग्नोर करने की कोशिश करती दिखीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म 'कुली' में अमिताभ हुए घायल तो रेखा..
4 of 4
Amitbah Bachchan
फिल्म 'कुली' की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन को चोटें आईं थीं। कहा जाता है कि इस सीन में पुनीत इस्सर को अमिताभ बच्चन पर हमला करना था, जिस दौरान बिग बी को चोटें आईं और इसके लिए रेखा आज भी पुनीत को दोषी मानती हैं। ऐसे में अमिताभ बच्चन या रेखा की ओर से कोई बात नहीं कही गई है। इस मामले को लेकर बॉलीवुड में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।