फिल्म इंडस्ट्री में हर कलाकार अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश में रहता है। पसंद के मुताबिक कहानी मिलने के बाद स्टार्स इन फिल्मों को साइन करने में पीछे नहीं हटते। हालांकि, कई बार ऐसी फिल्मों में बड़े सितारों को भी अचानक बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें बड़े बैनर की फिल्म में दूसरी एक्ट्रेस से रिप्लेस कर दिया गया।
Bollywood: बड़ी फिल्मों से अचानक इन अभिनेत्रियों का हुआ पत्ता साफ, लिस्ट के नाम देखकर रह जाएंगे हैरान
परिणीति चोपड़ा अब तक कई फिल्मों में अपनी अदाकारी से लोगों के दिल जीत चुकी हैं। हाल ही में यह जानकारी सामने आई थी कि ब्लॉकबस्टर फिल्म एनिमल में पहले परिणीति को कास्ट किया गया था, लेकिन बाद में रश्मिका मंदाना ने उन्हें रिप्लेस कर दिया। इस मुद्दे पर निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी सफाई भी दी थी।
ऐश्वर्या राय कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रही हैं। उन्हें भी एक फिल्म में अचानक रिप्लेस कर दिया गया था। वे चलते-चलते फिल्म में शाहरुख खान के साथ काम कर रही थीं, लेकिन उन्हें यह फिल्म छोड़नी पड़ी और उनकी जगह रानी मुखर्जी को कास्ट कर लिया गया।
करीना कपूर खान कहो ना प्यार है में ऋतिक रोशन के साथ डेब्यू करने वाली थीं। दोनों सितारों ने एक साथ शूटिंग भी शुरू कर दी थी। यहां तक कि सेट के पीछे की उनकी कई तस्वीरें भी मौजूद हैं, लेकिन कुछ समस्याओं के चलते उन्हें अमीषा पटेल से रिप्लेस कर दिया गया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
इस लिस्ट में श्रद्धा कपूर का नाम भी शामिल हैं। वे इंडस्ट्री के उम्दा अभिनेत्रियों में से एक हैं। हालांकि, करियर में उन्हें भी कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। फिल्म सायना में पहले श्रद्धा कपूर को कास्ट किया गया था, इसका पोस्टर भी जारी कर दिया गया था, लेकिन फिर बाद में यह फिल्म परिणीति चोपड़ा के पास चली गई।
B-Town: नए साल में ये सितारे नहीं करेंगे दर्शकों का मनोरंजन? 2024 के लिए हाथ में नहीं कोई फिल्म