फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Adipurush New Poster: विवादित टीजर के बाद 'आदिपुरुष' का नया पोस्टर देख क्या बोले फैंस? यहां पढ़ें

Sun, 23 Oct 2022 12:51 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 23 Oct 2022 12:51 PM IST
विज्ञापन
adipurush poster release on prabhas birthday fans reaction kriti sanon and saif ali khan film release in 2023
आदिपुरुष - फोटो : इंस्टाग्राम

पैन इंडिया स्टार प्रभास आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक अभिनेता को अलग-अलग अंदाज में बधाई दे रहे हैं। लेकिन फिल्म 'आदिपुरुष' के मेकर्स ने प्रभास के जन्मदिन पर अभिनेता के फैंस को एक तोहफा दिया है। आज यानी 23 अक्तूबर के दिन सोशल मीडिया पर 'आदिपुरुष' के मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है। बीते दिनों फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, जिस पर जमकर विवाद हुआ। ऐसे में 'आदिपुरुष' का नया पोस्टर फैंस को कैसा लगा? आइए आपको बताते हैं। 

adipurush poster release on prabhas birthday fans reaction kriti sanon and saif ali khan film release in 2023
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, हैदराबाद

कैसा है पोस्टर?
'आदिपुरुष' के निर्माताओं ने फिल्म से जुड़ा एक नया पोस्टर साझा किया है। इसमें भगवान राम के रूप में प्रभास की छवि काफी आकर्षक नजर आ रही है। फिल्म के टीजर में राम बने प्रभास के चेहरे पर काफी सारा गुस्सा था। इसी वजह से फैंस ने प्रभास को राम के अवातर में नकार दिया था। हर किसी का कहना था कि भगवान राम के भाव काफी शांत रहे हैं लेकिन प्रभास काफी गुस्से में दिख रहे हैं। लेकिन नए पोस्टर में प्रभास के चेहरे पर काफी शांत भाव दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- Janhvi Kapoor: अचानक पैसों की बात क्यों करने लगीं जान्हवी? बोलीं- किसी का दिल इतना बड़ा नहीं कि...
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Prabhas (@actorprabhas)

adipurush poster release on prabhas birthday fans reaction kriti sanon and saif ali khan film release in 2023
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

पोस्टर पर फैंस की प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर 'आदिपुरुष' का यह पोस्टर आते ही छा गया है। एक तरफ इस पोस्टर के साथ ही फैंस प्रभास को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं तो दूसरी तरफ लोग प्रभास की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'प्रभास का लुक वाकई बेहतरीन है और उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया।' दूसरे फैन ने लिखा, 'मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम।' तीसरे फैन ने लिखा, 'शानदार।' 

यह भी पढ़ें:- Sushmita Sen: एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ नजर आईं सुष्मिता सेन, यूजर्स बोले- ललित मोदी साथ में नहीं आया
 


 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
adipurush poster release on prabhas birthday fans reaction kriti sanon and saif ali khan film release in 2023
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि 'आदिपुरुष' को बॉलीवुड की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बताया जा रहा है। फिल्म का बजट 500 करोड़ है। इसमें प्रभास के साथ कृति सेनन और सनी सिंह भी अहम किरदार में हैं। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है। इससे पहले ओम तानाजी जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed