करण जौहर का 50वां बर्थडे बैश यादगार रहा। बुधवार रात 10 बजे के बाद शुरू हुई इस पार्टी में बॉलीवुड के बड़े सितारे शामिल हुए। विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, रानी मुखर्जी, काजोल, ऐश्वर्या राय बच्चन, करीना कपूर खान से लेकर सलमान खान, रणबीर कपूर, सैफ अली खान, आमिर खान, शाहिद कपूर और अभिषेक बच्चन सहित अन्य लोग समारोह में पहुंचे। इस पार्टी में अभिनेताओं के अलावा फिल्म इंडस्ट्री के अन्य लोग भी शामिल हुए। इस पार्टी में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा भी शामिल हुए। इस दौरान रणबीर और अनुष्का की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
Ranbir-Anushka: करण की पार्टी में अनुष्का और रणबीर को देख फैंस को आई ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की याद, बोले- इनकी जोड़ी...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में साथ दिखाई दिए थे। रणबीर और अनुष्का बहुत अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने पार्टी में खूब तस्वीरें लीं। अनुष्का गोल गले वाली साइड स्लिट ब्लैक कट-आउट ड्रेस में गॉर्जियस लग रही थीं। दूसरी ओर रणबीर अपनी काली टी-शर्ट, मैचिंग ट्राउजर और नीले रंग की चमकदार में हमेशा की तरह स्मार्ट लग रहे थे।
A post shared by Ranbir Kapoor Universe (@ranbirkapooruniverse)
पार्टी में अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर एक ग्रुप के साथ सेल्फी लेते दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों में रवीना टंडन और जूही चावला एक साथ मुस्कुराते हुए मनीष मल्होत्रा, शनाया कपूर, गौरी खान और अन्य के लोग भी नजर आ रहे हैं। पार्टी में रणबीर अपनी मां नीतू कपूर के साथ पहुंचे जबकि अनुष्का शर्मा अकेले पहुंचीं। रणबीर को पार्टी में मां के साथ देखकर यूजर्स ने नीतू कपूर से ये भी पूछ लिया कि बहू को लेकर क्यों नहीं आई। वहीं अनुष्का को रणबीर के साथ देखकर फैंस दोनों के नाम को जोड़कर 'रनुष्का' तक बताने लगे।
A post shared by Ranbir Kapoor Universe (@ranbirkapooruniverse)
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा अपनी अगली फिल्म चकदा एक्सप्रेस में नजर आएंगी, जहां वह महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की भूमिका निभाती दिखेंगी। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। दूसरी ओर रणबीर के पास 'ब्रह्मास्त्र', 'एनिमल', शमशेरा और लव रंजन की फिल्में भी हैं।