{"_id":"62f76928e4b6c3464f68b1a2","slug":"after-aamir-khan-lal-singh-chaddha-krk-predicted-shahrukh-khan-film-pathan-as-super-flop","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KRK: लाल सिंह चड्ढा के बाद केआरके ने शाहरुख की 'पठान' को बताया फ्लॉप, किंग खान के लिए कह डाली ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
KRK: लाल सिंह चड्ढा के बाद केआरके ने शाहरुख की 'पठान' को बताया फ्लॉप, किंग खान के लिए कह डाली ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sat, 13 Aug 2022 02:36 PM IST
सार
फिल्म क्रिटिक और अक्सर सुर्खियों में रहने वाले कमाल राशिद खान उर्फ केआरके आए दिन किसी ना किसी फिल्म पर अपनी राय साझा करते रहते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
केआरके-शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
फिल्म क्रिटिक और अक्सर सुर्खियों में रहने वाले कमाल राशिद खान उर्फ केआरके आए दिन किसी ना किसी फिल्म पर अपनी राय साझा करते रहते हैं। अक्सर हिंदी फिल्मों और सितारों पर निशाना साधने वाले केआरके सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। कमाल इन दिनों हाल ही में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा पर जमकर निशाना साध रहे हैं। इसी क्रम में अब केआरके ने आमिर खान की फिल्म के साथ ही शाहरुख की आने वाली फिल्म पर भी अपने विचार रखे हैं।
Trending Videos
2 of 4
लाल सिंह चड्ढा, केआरके
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में किए गए अपने ट्वीट में उन्होंने ना सिर्फ शाहरुख की फिल्म पर निशाना साझा, बल्कि अभिनेता शाहरुख खान पर भी हमला बोला। केआरके ने अपने नए ट्वीट में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर भविष्यवाणी की। साथ ही आमिर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा पर भी निशाना साधा। उन्होंने लिखा, भविष्यवाणी 82- अब मैं 100% गारंटी के साथ कह सकता हूं कि शाहरुख की फिल्म पठान भी लाल सिंह चड्ढा की ही तरह डिजास्टर होगी।
Prediction 82:- Now I can say with 100% guarantee that SRK’s film #Pathaan will be as big disaster as #LaalSinghChaddha!
इससे पहले केआरके ने पहले भी शाहरुख खान पर निशाना साधते हुए उन्हें बॉलीवुड की बर्बादी का कारण बताया था। अपने एक ट्वीट में उन्होंने कहा था, 'एसआरके ने ट्यूबलाइट, रॉकेट्री, लाल सिंह चड्ढा, ब्रह्मास्त्र में अतिथि भूमिका निभाई है और ये सभी सुपर फ्लॉप हैं। इसका मतलब शाहरुख ही बॉलीवुड को बर्बाद करने वाले हैं।' इतना ही नहीं उन्होंने अपने इस ट्वीट के जरिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म को रिलीज से पहले ही फ्लॉप करार दिया था।
4 of 4
आमिर खान-केआरके
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि केआरके बीते लंबे समय से बॉलीवुड के तीनों खान और उनकी फिल्मों पर निशाना साधते रहे हैं। हाल ही में वह आमिर खान और करीना कपूर अभिनीत फिल्म लाल सिंह चड्ढा पर जमकर निशाला साथ रहे हैं। फिल्म की बात करें तो आमिर की फिल्म 11 अगस्त के दिन रिलीज हुई है। इस फिल्म से आमिर ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। फिल्म में शाहरुख खान का भी गेस्ट अपीरियंस है। इसमें आमिर के अलावा फिल्म में करीना कपूर, नागा चैतन्य और मोना सिंह ने अहम भूमिका निभाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।