फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बागी 2' के बाद टाइगर श्राफ की अगली फिल्म का नाम आया सामने, बढ़कर होंगे एक्शन

Tue, 03 Apr 2018 10:33 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 03 Apr 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
after Baaghi 2 Tiger Shroff will start Rambo shooting
बॉलीवुड के एक्शन मैन यानी टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 2' बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रही है। फिल्म में उनका एक्शन दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इस बीच टाइगर के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। टाइगर एक बार फिर से धमाकेदार फिल्म के लिए तैयार हो गए हैं। 
after Baaghi 2 Tiger Shroff will start Rambo shooting
दरअसल कुछ दिन पहले टाइगर की जबरदस्त एक्शन से भरपूर फिल्म 'रैम्बो' चर्चा में थी। फिल्म का पोस्टर भी जारी कर दिया गया था, लेकिन बाद में खबर आई कि टाइगर की यह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई है। मगर अब टाइगर और 'रैम्बो' के निर्माता, निर्देशक ने इस फिल्म के बंद होने की बात से पर्दा उठा दिया है। बताया जा रहा है फिल्म 'रैम्बो' की जल्द तैयारी शुरू की जाएगी। 
after Baaghi 2 Tiger Shroff will start Rambo shooting
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो 'रैम्बो' के निर्देशक सिद्धार्थ आनन्द ने बताया- 'मैं और टाइगर 'रैम्बो' की तैयारी में लग गए थे, लेकिन यशराज की एक फिल्म की वजह से इस फिल्म को कुछ दिनों के लिए रोक दिया गया था।' सिद्धार्थ ने अब बताया है कि 'रैम्बो' जल्द की परदे पर नजर आएगी। देरी के चलते इस फिल्म की शूटिंग अगले साल तक शुरू की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
after Baaghi 2 Tiger Shroff will start Rambo shooting
आपको बता दें कि टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 2' बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचा रही है। अब तक इस फिल्म ने 80 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अलावा दिशा पाटनी भी मुख्य भूमिका में हैं। 'बागी 2' रोमांस और एक्शन से भरपूर फिल्म है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed