{"_id":"5eba71878ebc3e90385471bf","slug":"after-barish-now-sharman-joshi-will-be-seen-thriller-web-series-with-abbas-mustan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बारिश' के बाद अब इस थ्रिलर वेब सीरीज में नजर आएंगे शरमन जोशी, अब्बास-मस्तान के हाथों में शो की कमान","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
'बारिश' के बाद अब इस थ्रिलर वेब सीरीज में नजर आएंगे शरमन जोशी, अब्बास-मस्तान के हाथों में शो की कमान
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 12 May 2020 03:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शरमन जोशी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑल्ट बालाजी के वेब शो 'बारिश 2' में नजर आ रहे शरमन जोशी जल्द ही फिल्मकार अब्बास-मस्तान की वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं। यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर जॉनर की वेब सीरीज होगी जिसका नाम 'पेंटहाउस' है। यह वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी। जानकारी के अनुसार इसकी शूटिंग लॉकडाउन के बाद हालात सामान्य होने के बाद ही की जाएगी।
2 of 5
शरमन जोशी
- फोटो : फाइल
वेब सीरीज से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, 'अब्बास मस्तान की जोड़ी हमेशा से अपनी थ्रिलर फिल्मों के लिए मशहूर रही है। अब वे अपने इसी पंसदीदा जॉनर के साथ वापसी कर रहे हैं। इस वेब सीरीज का नाम 'पेंटहाउस' रखा गया है।
3 of 5
शरमन जोशी
- फोटो : फाइल
अभिनेता शरमन जोशी इसमें मु्ख्य किरदार में नजर आएंगे। पूरी तैयारी के अनुसार इसकी शूटिंग इस साल अप्रैल महीने में शुरू होने जा रही थी लेकिन लॉकडाउन के चलते सभी तरह के प्रोजेक्ट्स एकदम से ठप्प पड़ गए हैं और अब स्थिति सामान्य होने का इंतजार किया जा रहा है। यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म के असल कंटेंट की लिस्ट में शुमार होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बारिश
- फोटो : सोशल मीडिया
शरमन जोशी की बात करें तो इससे पहले वह एकता कपूर की वेब सीरीज 'बारिश' से डिजिटल डेब्यू कर चुके हैं। इस शो में वह अनुज मेहता नामक एक व्यापारी की भूमिका में हैं। वहीं अब इसका दूसरा सीजन भी सामने आ गया है। फिल्म 'गॉडमदर', 'स्टाइल', 'गोलमाल', '3 इडियट्स' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके शरमन पिछली बार 'मिशन मंगल' में नजर आए थे।
विज्ञापन
5 of 5
अब्बास मस्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
अब्बास-मस्तान की बात करें तो इस जोड़ी को सस्पेंस, एक्शन और रोमांटिक थ्रिलर फिल्मों के लिए जाना जाता है। दोनों ने अपने करियर में 'खिलाड़ी', 'बाजीगर', 'सोल्जर', 'बादशाह', 'चोरी चोरी चुपके चुपके', 'हमराज' और 'रेस' सरीखी फिल्मों से शोहरत हासिल की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।