{"_id":"5d136ac58ebc3e3cb2329ec6","slug":"after-class-of-83-shah-rukh-khan-will-make-horror-series-for-netflix","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहरुख खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट का हुआ खुलासा, नेटफ्लिक्स के लिए बनाएंगे ये हॉरर सीरीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट का हुआ खुलासा, नेटफ्लिक्स के लिए बनाएंगे ये हॉरर सीरीज
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Wed, 26 Jun 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 3
shah rukh khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्मी जगत के किंग खान इन दिनों किसी भी फिल्म में अपने हाथ नहीं डाल रहे हैं। पर इस समय वह बतौर प्रोड्यूसर बन नेटफ्लिक्स की ओरिजिनल फिल्मों और सीरीज़ पर सोच विचार रहे हैं। कुछ समय पहले वह नेटफ्लिक्स के लिए क्लास ऑफ 83 नामक फिल्म भी बना चुके हैं। पर अब शाहरुख खान के अगले प्रोडक्शन वेनचर की लिस्ट में एक नया शो एड हो गया है। यह शो एक हॉरर शो होगा। इससे पहले शाहरुख खान 2005 में आई काल नामक हॉरर फिल्म प्रोड्यूस कर चुके हैं। खैर यह सीरीज़ शाहरुख खान का प्रोडक्शन हाउज़ खास तौर पर नेटफ्लिक्स के लिए बना रहा है।
2 of 3
ahana kumra
अमर उजाला को पता चला है कि इस वेब शो का टाइटल अभी 'बेताल' रखा गया है, वहीं इस शो में अहम किरदार निभाने के लिए 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में प्रियंका गांधी की भूमिका निभा चुकी आहना कुमरा को साइन किया गया है। खबर के अनुसार प्रोजेक्ट की स्टोरी लाइन पर अभी काम चल रहा है। वहीं सूत्रों की मानें तो 'बेताल' एक ऐसा हॉरर शो होगा जैसा अब तक किसी ने नहीं देखा। इस शो में डर का इतना प्रभाव होगा कि दर्शकों की रूह भी कांप जाएगी। साथ ही साथ इस खास सीरीज का शूट जल्द ही मुंबई में शुरू किया जाएगा और इसका रैप-अप भी आगामी सितम्बर के महीने में हो जाएगा।
3 of 3
क्लास ऑफ 83
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 'बेताल' में अहाना के अलावा 'मुक्काबाज़' एक्टर विनीत कुमार, 'पेज 3' और 'फितूर' में अभिनय कर चुंकी एक्ट्रेस सुचित्रा पिल्लई और थिएटर एक्टर सिद्धार्थ मेनन को भी कास्ट किया गया है। साथ ही साथ यह भी बता दें कि हॉलीवुड स्क्रीन राइटर पैट्रिक ग्राहम भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। पैट्रिक की पहली मिनी सीरीज घूल थी। यह सीरीज अरब के एक लोकगीत राक्षस पर आधारित थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।