सब्सक्राइब करें

Pathaan Boycott: लाल सिंह चड्ढा के बाद ट्विटर पर ट्रेंड हुआ 'बायकॉट पठान', दीपिका की इस गलती पर भड़के यूजर्स

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 13 Aug 2022 06:13 PM IST
विज्ञापन
After laal singh chaddha user start boycotting shahrukh khan deepika padukone film pathaan said Next Mission
पठान में दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

आज के समय में बॉलीवुड की हर नई फिल्म सोशल मीडिया यूजर्स ने निशाने है। बीते काफी समय से आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का सोशल मीडिया पर जमकर विरोध हो रहा है। जहां एक तरफ ट्विटर पर 'लाल सिंह चड्ढा बायकॉट' ट्रेंड कर रहा है तो वहीं सड़कों पर भी इस फिल्म के विरोध में लोग उतरे हैं। लेकिन अब यूजर्स के निशाने पर आमिर खान के बाद बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'पठान' भी आ गई है। ट्विटर पर इस फिल्म का जमकर विरोध शुरू हो गया है। आइए इसकी वजह बताते हैं। 

Trending Videos
After laal singh chaddha user start boycotting shahrukh khan deepika padukone film pathaan said Next Mission
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

क्यों हो रहा है विरोध?
शनिवार को दिन में 'लाल सिंह चड्ढा' के साथ ही शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' भी अचानक ट्रेंड करने लगी। इस फिल्म के खिलाफ लोगों ने कई सारे ट्वीट किए और ज्यादातर यूजर्स ने अपने ट्वीट के साथ दीपिका पादुकोण की तस्वीर शेयर की, जिसमें वह जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के बाहर खड़ी नजर आ रही हैं। ये तस्वीर तब की है जब दीपिका अपनी फिल्म 'छपाक' का प्रमोशन करने जेएनयू गई थीं और वहां पर छात्रों के प्रोजेस्ट में शामिल हुई थीं। अभिनेत्री के इस कदम पर उन दिनों खूब बवाल हुआ था और लग रहा है कि अब आने वाले दिनों में फिल्म 'पठान' को भी मुश्किल का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा शाहरुख खान और बॉलीवुड बायकॉट की वजह से भी 'पठान' लोगों के निशाने पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
After laal singh chaddha user start boycotting shahrukh khan deepika padukone film pathaan said Next Mission
शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

लोगों ने किए ये ट्वीट
एक यूजर ने दीपिका पादुकोण की तस्वीर शेयर करते लिखा, 'कभी नहीं भूलेंगे।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'मैं सभी हिंदूओं से पठान को बायकॉट करने का अनुरोध करता हूं।' वहीं, एक अन्य यूजर ने पठान का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'अगली।' इस यूजर ने हैशटैग बायकॉट पठान लिखा है 







After laal singh chaddha user start boycotting shahrukh khan deepika padukone film pathaan said Next Mission
पठान फिल्म में शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

कब आ रही है फिल्म?
शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में शाहरुख और दीपिका के अलावा जॉन अब्राहम भी दिखाई देंगे। इसके अलावा, शाहरुख की दो और बड़ी फिल्में साल 2023 में सिनेमाघरों में दस्तक देंगी, जिसमें 'जवान' है जो 2023 में 2 जून को रिलीज होगी। इसके बाद राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही 'डंकी' है। यह फिल्म भी अगले साल 23 दिसंबर को रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed