फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नाना पाटेकर के बाद तनुश्री दत्ता ने गणेश आचार्य पर लगाए नए आरोप, बोलीं-'शोषण करने में वो भी थे'

Thu, 27 Sep 2018 10:13 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 27 Sep 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
after nana patekar tanushree dutta takes on ganesh acharya
ganesh acharya and tanushree

'आशिक बनाया आपने' फेम एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। नाना पाटेकर पर एक के बाद एक आरोप लगाने के बाद से तनुश्री खूब चर्चाएं बटोर रही हैं। मी टू कैंपेन के तहत तनुश्री दत्ता ने नाना पर आरोप लगाए थे कि फिल्म के सेट पर उनका व्यवहार ठीक नहीं है। तनुश्री के इन आरोपों के बाद गणेश आचार्य ने नाना का बचाव किया। अब इसके बाद तनुश्री ने फिर से नए खुलासे किए हैं।

after nana patekar tanushree dutta takes on ganesh acharya
tanushree dutta

तनुश्री दत्ता ने ताजा आरोपों में कहा कि 'गणेश आचार्य झूठे और दोगले हैं। मेरी ही बदौलत गणेश आचार्य को फिल्म में काम मिला था। अब वो मेरे खिलाफ बात कर रहे हैं। जाहिर है वो नाना पाटेकर का सपोर्ट करेंगे क्योंकि वो भी शोषण करने में बराबर शामिल रहे हैं।'



 

after nana patekar tanushree dutta takes on ganesh acharya
tanushree dutta
इससे पहले कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा था, 'उन्हें इतनी पुरानी बात पूरी तरह से याद नहीं है लेकिन एक ड्यूट सॉन्ग था और सेट पर कुछ ऐसा हुआ कि शूटिंग कई घंटे तक बीच में रोकनी पड़ी, शायद किसी गलतफहमी की वजह से ऐसा करना पड़ा। मगर तनुश्री जैसा बता रही हैं ऐसा कुछ भी नहीं है क्योंकि नाना ने शूटिंग सेट पर कभी राजनीतिक दलों के लोगों को नहीं बुलाया।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन
after nana patekar tanushree dutta takes on ganesh acharya
tanushree

बता दें कि तनुश्री ने आरोप लगाया कि साल 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के आइटम सॉन्ग के दौरान नाना पाटेकर ने उनके साथ बदतमीजी करने की कोशिश की थी। उन्होंने यहां तक कहा कि गाने की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश कर रहे थे। नाना को जरूरत से ज्यादा करीबी होता देख तनुश्री डर गईं और वहां से भागकर वैनिटी वैन में चली गईं। 

विज्ञापन
after nana patekar tanushree dutta takes on ganesh acharya

इस दौरान तनुश्री ने फिल्म कोरियोग्राफर गणेश आचार्य, फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर पर भी इस मुद्दे पर एकजुट होने का आरोप लगाया था। तनुश्री ने बताया था कि इन सभी के सब कुछ जानने के बाद भी इन्होंने मामले पर चुप्पी बनाए रखी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed