सब्सक्राइब करें

Kantara: ऑस्कर में जाएगी ऋषभ शेट्टी की कांतारा! होम्बले के फाउंडर ने खुद की इस बात की पुष्टि

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 21 Dec 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
After SS Rajamouli Rishabh Shetty Kantara sent for Oscar consideration
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तो धमाल मचा ही रही हैं साथ ही कई अन्य उपलब्धियां भी हासिल कर रही हैं। ऋषभ शेट्टी द्वारा निर्देशित और अभिनीत कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस के अलावा हिंदी में रिलीज के बाद भी जबरदस्त कमाई की है और अब जानकारी सामने आ रही है कि फिल्म को ऑस्कर में नामित होने के लिए भी भेजा गया है। बता दें कि इससे पहले राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' को भी ऑस्कर नॉमिनेशन के लिए भेजा गया था हालांकि यह फिल्म सेलेक्ट नहीं हो पाई थी। अब उम्मीद की जा रही है कि कांतारा का नाम इस लिस्ट में शामिल हो सकता है।


 

Aaryan Khan Drugs Case: आर्यन खान को मिली बड़ी राहत, क्लीन चिट के खिलाफ दायर याचिका ली गई वापस

After SS Rajamouli Rishabh Shetty Kantara sent for Oscar consideration
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया

एक मीडिया ग्रुप से बात करते हुए होम्बले प्रोडक्शंस के फाउंडर विजय किरांगदुर ने कहा, "हमने ऑस्कर के लिए कांतारा को लेकर आवेदन कर दिया है, हालांकि अंतिम नामांकन अभी बाकी है। उन्होंने आगे कहा कांतारा एक कहानी के रूप में इतनी गहरी है कि हमें उम्मीद है, यह दुनियाभर में भी एक आवाज पा सकती है।" बता दें कि फिल्म कांतारा का निर्माण होम्बले फिल्म्स के अंतर्गत किया गया है।
 

Charles Sobhraj: सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज 19 साल बाद जेल से होगा रिहा, जिंदगी पर बन चुकी है फिल्म

After SS Rajamouli Rishabh Shetty Kantara sent for Oscar consideration
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुकी है कांतारा
ऋषभ शेट्टी द्वारा लिखित, निर्देशित और अभिनीत फिल्म कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। रिलीज के पहले दिन से ही इस फिल्म को दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया प्राप्त हुई थी, तकरीबन 16 करोड़ में बनी यह फिल्म दुनियाभर में 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। 24 नवंबर से इस यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की गई है। हालांकि भी इसे सिर्फ चार भाषाओं मलयालम, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ में ही रिलीज किया गया है।
 

Avatar 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'अवतार 2' की मजबूत पकड़ बरकरार, बुधवार को इतना रहा कलेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
After SS Rajamouli Rishabh Shetty Kantara sent for Oscar consideration
कांतारा - फोटो : social media

यह है कांतारा की कहानी
बात करें फिल्म की कहानी के बारे में तो 'कांतारा' में मिथकों, किंवदंतियों और अंधविश्वास की कहानी को दिखाया गया है। इसकी कहानी पवित्र रीति-रिवाजों और परंपराओं, छिपे हुए खजाने और पीढ़ीगत रहस्यों पर आधारित है। जिसके दृश्य किसी को भी रोमांचित कर देने के लिए काफी हैं। 
 

Vikram Gokhale Prayer Meet: विक्रम गोखले को याद कर बोलीं शबाना आजमी, साथ काम करने का सपना अधूरा रह गया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed