फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तनुश्री दत्ता के बाद एक और हीरोइन ने भी खुद के यौन शोषण का किया खुलासा, बयां किया दर्द

Tue, 09 Oct 2018 01:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 09 Oct 2018 01:24 PM IST
विज्ञापन
after Tanushree Dutta Sapna Pabbi reveeled her sexuliy harrasment experience
बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के साथ यौन उत्पीड़न का मामला चर्चा में है। पिछले हफ्ते उन्होंने मीडिया से बात करते हुए खुलासा किया कि साल 2008 में एक फिल्म के आइटम नंबर की शूटिंग के दौरान एक्टर नाना पाटेकर ने उनका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की। तनुश्री के इस खुलासे के बाद कई सितारों ने उनका समर्थन भी किया है। वहीं कुछ ने तनुश्री के इस खुलासे को केवल पब्लिकसिटी स्टंट बताया है। 
after Tanushree Dutta Sapna Pabbi reveeled her sexuliy harrasment experience
इस बीच बॉलीवुड की एक और अभिनेत्री सपना पब्बी ने अपने साथ हुए यौन शोषण का खुलासा किया है। साथ ही तनुश्री को एक सहासी महिला बताते हुए उनका समर्थन भी किया है। सपना पब्बी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के द्वारा उन्होंने बताया कि वह भी तनुश्री दत्ता की तरह कई बार बॉलीवुड में इस तरह के परिस्थितियों से गुजर चुकीं हैं।
after Tanushree Dutta Sapna Pabbi reveeled her sexuliy harrasment experience
सपना पब्बी ने अपने पोस्ट के द्वारा बताया-सभी महिलाओं को किसी भी महिला के साथ हुई ऐसी घटना के मामलों में उसके समर्थन में हमेशा खड़े होना चाहिए। एक कलाकार के तौर पर मैंने भी तनुश्री दत्ता की तरह उत्पीड़न जैसी हरकतों का अनुभव किया है। सपना पब्बी ने अपनी पोस्ट के साथ महिला को जागरूक करते हुए लिखा है- 'चलिए, अब हम एक दूसरे को अकेला नहीं छोड़ते। जब भी किसी भी महिला के साथ कुछ गलत होता है तो हमें उसके लिए आवाज उठानी चाहिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
after Tanushree Dutta Sapna Pabbi reveeled her sexuliy harrasment experience
सपना पब्बी ने खुद के साथ हुई एक घटना का जिक्र करते हुए बताया है कि वह एक बार एक गाने की शूटिंग कर रही थीं तब यह घटना घटी थी। उन्होंने लिखा- 'मेरे मेल प्रोड्यूसर ने कहा कि मेरे साथ काम करना कठिन हो रहा है और मैं रिवीलिंग बिकनी पहनने में नखरे कर रही हूं। उन्होंने उस रिवीलिंग बिकनी के बारे में बड़ी आसानी से कह दिया कि यह केवल एक बिकनी है सपना।' 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ibelievetanushreedutta #hertoo These are my experiences, my thoughts, my opinions and my feelings. Just sharing 🙏🏼❤️☮️

A post shared by Sapna Pabbi (@sapnapabbi_sappers) on

विज्ञापन
after Tanushree Dutta Sapna Pabbi reveeled her sexuliy harrasment experience
आपको बता दें कि अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने पिछले हफ्ते मीडिया के सामने आते हुए कहा है कि साल 2008 में एक फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के एक आइटम नंबर की शूटिंग के दौरान कलाकार नाना पाटेकर ने यौन उत्पीड़न की कोशिश की थी। वहीं साल 2015 में निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी फिल्म 'चॉकलेट' की शूटिंग के दौरान ऐसा ही कुछ किया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed