फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सबसे महंगी फिल्म में आमिर खान के साथ नजर आ सकती हैं दीपिका पादुकोण, देर रात मिलने पहुंचीं घर

Tue, 09 Oct 2018 01:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 09 Oct 2018 01:21 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone spotted Aaamir Khan residence may be related with Mahabharat film
deepika padukone

'पद्मावती' फिल्म के बाद दीपिका पादुकोण डायरेक्टर्स और एक्टर्स की पहली पसंद बन गई हैं। हर बड़ा स्टार उनके साथ काम करना चाहता है। इस बीच 'महाभारत' फिल्म के लिए आमिर खान के साथ द्रोपदी का किरदार निभाने के लिए दीपिका का नाम सामने आ रहा है। इन खबरों के बीच दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान से मिलने देर रात उनके घर पहुंचीं।

Deepika Padukone spotted Aaamir Khan residence may be related with Mahabharat film
deepika at aamir house

दीपिका पादुकोण के साथ डायरेक्टर विक्रमादित्य मोटवानी और सिद्धार्थ राय कपूर भी आमिर खान के घर पहुंचे। इन तीनों के एक साथ आमिर के घर पहुंचने से अटकलों का बाजार गरम हो गया है। दरअसल, आमिर खान की फिल्म 'ठग्स और हिंदोस्तान' 8 नवंबर, 2018 को रिलीज हो रही है ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि हो सकता है कि नए प्रोजेक्ट को लेकर खुलासा कुछ वक्त बाद हो।

 

Deepika Padukone spotted Aaamir Khan residence may be related with Mahabharat film
deepika padukone at aamir khan house

दीपिका पादुकोण की आमिर खान के घर के बाहर की तस्वीरें आई हैं जिसमें दीपिका पादुकोण कार में बैठीं नजर आ रही हैं वहीं विक्रमादित्य मोटवानी और सिद्धार्थ राय कपूर कार से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। दीपिका और आमिर एक साथ बड़ी स्क्रीन पर नजर नहीं आए हैं अगर वह 'महाभारत' फिल्म में होती हैं तो दोनों को एक साथ देखना फैंस के लिए काफी एक्साइटिंग रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone spotted Aaamir Khan residence may be related with Mahabharat film
aamir khan

'महाभारत' फिल्म आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में बन रही है। अब खबर है कि उन्होंने एक चीनी कंपनी के साथ इसे बनाने का फैसला किया है। यह प्रोजेक्ट करीब 1000 करोड़ रुपए की लागत में बनेगा। खबरों की मानें तो आमिर इस असमंजस में हैं कि 'महाभारत' के किस किरदार को परदे पर निभाएं। उन्हें कर्ण और कृष्ण की भूमिकाएं आकर्षित कर रही हैं। आमिर के करीबियों का कहना है कि वह संभवत: कर्ण का किरदार निभा सकते हैं।

विज्ञापन
Deepika Padukone spotted Aaamir Khan residence may be related with Mahabharat film
aamir khan

खबरों की मानें तो आमिर और चीनी को-प्रोड्यूसरों ने महाभारत को हॉलीवुड के 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' और 'गेम ऑफ थ्रोन' की तर्ज पर पूरी भव्यता से बनाने का फैसला किया है। इसे पांच कड़ियों में पांच साल में पूरा किया जाएगा। महाभारत पर एक फिल्म कन्नड़ में मुनिरत्न कुरुक्षेत्र बन रही है और दूसरी मलयालम के सुपरस्टार मोहनलाल बना रहे हैं। महाभारत की यह कहानी भीम के नजरिये से होगी। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि आमिर ने इस फिल्म के लिए साउथ स्टार प्रभास को भी अप्रोच किया है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed