फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KGF Chapter 2: ‘केजीएफ 2’ की रिलीज के बाद से मीम्स हो रहे शेयर, ‘बीस्ट’ के विजय को पटखनी देते दिखे यश

Thu, 14 Apr 2022 02:32 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 14 Apr 2022 02:32 PM IST
विज्ञापन
After the release of KGF Chapter 2 mems are being shared on Vijay Beast and Prabhas Salaar
केजीएफ चैप्टर 2 की रिलीज के बाद बनाए गए मीम्स - फोटो : सोशल मीडिया

प्रशांत नील द्वारा निर्देशित ‘केजीएफ चैप्टर 2’ थिएटर में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म 2018 में आई फिल्म का दूसरा भाग है। फैंस काफी समय से ‘केजीएफ चैप्टर 2’ का इंतजार कर रहे थे। अब जब फिल्म रिलीज हो गई है, तो फैंस का इसके प्रति प्यार भी देखने को मिल रहा है। फिल्म ने अपनी एडवांस बुकिंग से ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। वहीं, अब फिल्म को लेकर कई मीम्स भी बनाए जा रहे हैं, जिसमें ‘केजीएफ 2’ की तारीफ करने के साथ ‘बीस्ट’ और बाकी कई फिल्मों की खिंचाई की जा रही है।

After the release of KGF Chapter 2 mems are being shared on Vijay Beast and Prabhas Salaar
केजीएफ 2 और बीस्ट की बॉक्स ऑफिस पर होगी भिड़ंत - फोटो : सोशल मीडिया

'केजीएफ 2' की रिलीज से एक दिन पहले ही विजय की 'बीस्ट' रिलीज हुई थी। वहीं, इस सबके बीच अब 'केजीएफ 2' के फैंस कई मीम्स शेयर कर रहे हैं। केजीएफ का पहला भाग जब रिलीज हुआ था, तो उसने शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' को जबरदस्त टक्कर दी थी, जिस वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस अपना कमाल नहीं दिखा पाई थी। एक यूजर ने 'केजीएफ 1' और 'केजीएफ 2' को लेकर मीम शेयर किया है, जिसमें यश बॉक्सिंग रिंग में दिखाए दे रहे हैं। पहले वह पटखनी देकर 'जीरो' को हरा देते हैं, फिर 'बीस्ट' के विजय को।

After the release of KGF Chapter 2 mems are being shared on Vijay Beast and Prabhas Salaar
बीस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

इसके साथ ही एक मीम में 'बीस्ट' की फिल्म को मिली 'केजीएफ 2' से टक्कर के बाद विजय के फैंस का रिएक्शन भी दिखाया जा रहा है। इसके साथ ही फैंस दोनों फिल्मों की तुलना करने में भी जुटे हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
After the release of KGF Chapter 2 mems are being shared on Vijay Beast and Prabhas Salaar
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, 2023 में आने वाली प्रभास की फिल्म 'सालार' को लेकर भी मीम्स बन रहे हैं। एक मीम में दिखाया गया है कि 'केजीएफ 2' के रिव्यू देखने के बाद प्रभास की फिल्म 'सालार' को लेकर फैंस का रिएक्शन कैसा होगा। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed