{"_id":"5a3f2a374f1c1bee6a8b59c4","slug":"after-threatened-security-tight-at-salman-khan-residence-galaxy-apartment-mumbai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'टाइगर जिंदा है' के रिलीज होते ही 5 साल पुराने Video पर ऐसा बवाल, Action में पुलिस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'टाइगर जिंदा है' के रिलीज होते ही 5 साल पुराने Video पर ऐसा बवाल, Action में पुलिस
Sun, 24 Dec 2017 12:31 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
Updated Sun, 24 Dec 2017 12:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Tiger Zinda Hai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक ओर सलमान खान की 'टाइगर जिंदा है' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। वहीं दूसरी ओर लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। पांच साल पुराने वीडियो के वायरल होने के बाद सलमान खान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। राजस्थान, गुजरात के बाद महाराष्ट्र में भी सलमान खान के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है।
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की फिल्म और टीवी यूनियन ने मुंबई में सलमान के घर के बाहर प्रदर्शन की धमकी दी है। धमकी के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान के घर गैलक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा के इंतजाम बढ़ा दिए हैं। इससे पहले विवादित बयान को लेकर सलमान और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ अनुसूचित जाति/जनजाति उत्पीड़न की अलग-अलग धाराओं में आरपीआई की शिकायत पर अंधेरी पुलिस थाने में केस भी दर्ज कराया गया है।
3 of 5
सलमान खान का पुतला फूंकते भावासध के कार्यकर्ता
आरोप है कि एक टीवी शो में दोनों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर लोगों की भावनाएं आहत की हैं। इससे पहले 22 दिसंबर को सलमान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' रिलीज हुई। फिल्म रिलीज के साथ ही उनका विरोध शुरू हो गया और कई सिनेमाघरों में तोड़फोड़ की गई। बॉलीवुड के 'दबंग खान' के खिलाफ दिल्ली के गांधी नगर थाने में FIR दर्ज की गई थी। इस बीच मामले में राष्ट्रीय आयोग ने 7 दिन के अंदर उनसे जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
टीवी शो में अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के लिए सलमान खान और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ शिकायत पर राष्ट्रीय आयोग ने 7 दिन के भीतर दिल्ली और मुंबई पुलिस आयुक्त से इस मामले में जवाब मांगा है। आपको बता दें कि कर्मचारी यूनियन ने आरोप लगाया गया है कि एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में सलमान खान ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर देशभर के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।
विज्ञापन
5 of 5
salman khan and shilpa shetty
यूनियन के अध्यक्ष ने बताया कि हाल में सलमान खान ने एक निजी चैनल पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर एक विशेष समुदाय के सम्मान को ठेस पहुंचाई है। सलमान खान देश के बड़े सेलिब्रिटी हैं। लोग उन्हें फॉलो करते हैं। ऐसे में उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब सलमान खान किसी कानूनी पचड़े में पड़े हो। इसके पहले हिट एंड रन केस और चिकारा शिकार मामले में उन्होंने सालों कोर्ट के चक्कर लगाए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।