{"_id":"5ae9560d4f1c1b87098b7576","slug":"after-three-months-of-completing-show-arshi-khan-reveals-bigg-boss-secrets","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट ने बनाई थी शराब, 3 महीने बाद अर्शी ने फिर किए बड़े खुलासे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट ने बनाई थी शराब, 3 महीने बाद अर्शी ने फिर किए बड़े खुलासे
एंंटरटेनमेंंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 02 May 2018 01:13 PM IST
विज्ञापन
arshi khan
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'बिग बॉस' सीजन 11 खत्म हुए 3 महीने बीत चुके हैं। अगले सीजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं, लेकिन किसी न किसी वजह से पिछला सीजन आज भी सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में अर्शी खान ने सोशल मीडिया में एक वीडियो पोस्ट कर बिग बॉस के घर को लेकर कुछ सीक्रेट शेयर किए हैं।
arshi khan
- फोटो : instagram
अवाम की चहेती अर्शी ने इस वीडियो में बताया है कि शो के दौरान शराब मिलती है की नहीं। साथ ही उन्होंने यह भी शेयर किया कि कैसे शो के दौरान सभी कंटेस्टेंट टाइम का ध्यान रखते थे।
Arshi Khan
अर्शी खान ने बताया- एक बार सब्यसाची सत्पथी ने घर में शराब बनाने की कोशिश की थी। जिसके बाद बिग बॉस ने हम सभी को खूब फटकार लगाई। वह हमें लैब में भी लेकर गए और हमारा टेस्ट हुआ कि कहीं हम लोगों ने शराब पी तो नहीं ली। उस दिन हम लोग वाकई में शराब पी लेते।
विज्ञापन
विज्ञापन
arshi khan
अर्शी का मानना है कि बिग बॉस का घर ऐसी जगह है जहां अगर शराब पीने की इजाजत मिल जाए तो कई मर्डर और केस दर्ज हो जाएंगे, वहां पर एक-दूसरे के सभी दुश्मन होते हैं। अर्शी ने बताया कि बिग बॉस के घर में सिर्फ स्मोकिंग की इजाजत होती है।
Yippppppeee buzzfeed India 🤣😃😄
A post shared by Arshi khan (A.K) (@arshikofficial) on
विज्ञापन
Arshi Khan
अर्शी ने आगे बताया कि कैसे घरवाले समय का ध्यान रखते थे। उन्होंने कहा, कभी-कभी टाइम का शुरूआत में पता नहीं चलता। बहुत बार ऐसा हुआ कि हम लोग 5 बजे लंच करते थे। 7.45 या 8 बजे सुबह एक गाना बजता है। तब हमारा दिन शुरू होता है, वहीं 2 बजे या 5 बजे अजान की आवाज आती है। इसी से हमें टाइम का अंदाजा लगता।