फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Liger: लाइगर फ्लॉप होने से स्टार्स की छवि और वितरकों को नुकसान, अब भरपाई के लिए पुरी जगन्नाथ ने लिया बड़ा फैसला

Fri, 02 Sep 2022 01:51 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 02 Sep 2022 01:51 PM IST
विज्ञापन
After Vijay Deverakonda Liger flops at Box Office Puri Jagannadh plans to compensate distributors
पुरी जगन्नाथ, विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

विजय देवरकोंडा-अनन्या पांडे की फिल्म 'लाइगर' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई है। 125 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म आठ दिनों में 40 करोड़ रुपये तक का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। ऐसे में विजय देवरकोंडा-अनन्या पांडे की छवि से लेकर मेकर्स तक को काफी नुकसान पहुंचा है। हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान पुरी जगन्नाथ की फिल्म के वितरक वारंगल श्रीनु ने कहा था कि ''लाइगर की वजह से मैंने अपने निवेश का लगभग 65 प्रतिशत खो दिया है।"

After Vijay Deverakonda Liger flops at Box Office Puri Jagannadh plans to compensate distributors
फिल्म ‘लाइगर’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वितरक ने क्या कहा?
मीडिया हाउस से हुई बातचीत के दौरान पिछले 12 महीनों में 100 करोड़ रुपये के नुकसान वाली रिपोर्ट्स का खंडन करते हुए, वारंगल श्रीनु ने कहा था, 'नहीं, मैंने एक साल में 100 करोड़ नहीं गंवाए हैं। लेकिन मैंने बहुत सारा पैसा खो दिया है, इसमें कोई शक नहीं। लाइगर की वजह से मैंने अपने निवेश का लगभग 65 प्रतिशत खो दिया है।"

After Vijay Deverakonda Liger flops at Box Office Puri Jagannadh plans to compensate distributors
पुरी जगन्नाथ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पुरी जगन्नाथ का बड़ा फैसला
'लाइगर' के वितरकों की ऐसे हालत देख पुरी जगन्नाथ भावुक हो गए हैं। वितरक वारंगल श्रीनु के अनुसार, लाइगर के निर्देशक-निर्माता पुरी जगन्नाथ हैदराबाद जाकर वितरकों से मिलने की प्लानिंग कर रहे हैं। इतना ही नहीं पुरी जगन्नाथ वितरकों से नुकसान के बारे में बात कर उन्हें मुआवजा देने की योजना बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
After Vijay Deverakonda Liger flops at Box Office Puri Jagannadh plans to compensate distributors
लाइगर रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अब तक कितनी हुई लाइगर की कमाई
फिल्म के कलेक्शन में कोई सुधार देखने को नहीं मिला है। पांच भाषाओं में देशभर के लगभग 2500 स्क्रीन पर रिलीज हुई इस फिल्म ने गुरुवार को भी बेहद कम कमाई की है। शुरुआती आंकड़ों के हिसााब से लाइगर ने महज 60 लाख रुपये का कारोबार किया है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 39.49 करोड़ रुपये हो गया है।

दिन  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पहला दिन 15.95 करोड़ रुपये
दूसरा दिन 7.7 करोड़ रुपये
तीसरा दिन 6.55 करोड़ रुपये
चौथा दिन 5.24 करोड़ रुपये
पांचवां दिन 1.4 करोड़ रुपये
छठवां दिन 1.14 करोड़ रुपये
सातवां दिन  0.91 करोड़ रुपये
आठवां दिन 0.60 करोड़ रुपये
कुल 39.49 करोड़ रुपये
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed