बॉलीवुड में आए दिन किसी न किसी को लंच या डिनर करते स्पॉट किया जाता है। अब कल ही करिश्मा कपूर को अपने एक्स हसबैंड के साथ लंच पर देखा गया था। वहीं दूसरी तरफ कल मुंबई के बांद्रा में अभिषेक बच्चन को पत्नी ऐश्वर्या और बेटी आराध्या के साथ स्पॉट किया गया।
{"_id":"5a61a2b84f1c1b8d268b5387","slug":"aishwarya-and-abhishek-bachchan-lunch-treat-for-aaradhaya-pics-inside","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहली बार स्कूल की ड्रेस में दिखीं आराध्या बच्चन, अब ट्रोलर्स पढ़ाई पर नहीं उठा पाएंगे सवाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहली बार स्कूल की ड्रेस में दिखीं आराध्या बच्चन, अब ट्रोलर्स पढ़ाई पर नहीं उठा पाएंगे सवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 19 Jan 2018 01:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या बच्चन को बांद्रा स्थित एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया। अभिषेक बच्चन अपने परिवार के साथ यहां पर लंच करने पहुंचे थे। आराध्या यहां स्कूल की ड्रेस में स्पॉट की गईं। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही एक महिला ने आराध्या को ट्रोल करने की कोशिश की। महिला ने ट्वीट करते हुए लिखा था, अभिषेक बच्चन क्या तुम्हारी बच्ची स्कूल नहीं जाती है? मैं सोचती रहती हूं कि ऐसा कौन सा स्कूल है जो आपके बच्चे को मां के साथ या दूसरी ट्रिप पर जाने की इजाजत देता है।
Ma’am, as far as I know… Most schools are shut for the week-end. She goes to school on the weekdays. Maybe you should try it considering you spelling in your tweet.
— Abhishek Bachchan (@juniorbachchan) December 4, 2017
अमिताभ बच्चन
इस ट्वीट पर अभिषेक बच्चन काफी भड़क गए थे और अपनी हाजिरजवाबी से अभिषेक ने ट्रोलर की बोलती बंद कर दी थी। आपक बता दें कि इस लंच के बाद शाम को ऐश्वर्या और अभिषेक ने शालोम बॉलीवुड प्रोग्राम में शिरकत की। उनके साथ पत्नी सारा नेतन्याहू भी मौजूद थी। इस दौरान बॉलीवुड हस्तियों ने बेंजामिन नेतन्याहू के साथ सेल्फी भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan
फिल्मों की बात की जाए तो अभी ऐश्वर्या 'फन्ने खां' की शूटिंग में बिजी हैं। यह फिल्म 15 जून को ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म 'फन्ने खां' में ऐश्वर्या के साथ अनिल कपूर और राजकुमार राव मुख्य भूमिकाओं में हैं।