फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनम की रिसेप्शन में ऐश्वर्या ने रिपीट की ड्रेस, पिछली बार ऐसे कपड़ों ने कर दिया था शर्मसार

Wed, 09 May 2018 01:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 09 May 2018 01:08 PM IST
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan Repeats Dress At Sonam Kapoor Ahuja Wedding Reception
Aishwarya Rai

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की रिसेप्शन पार्टी में हर कोई इसी बात का इंतजार कर रहा था कि ऐश्वर्या पार्टी में जाएंगी या नहीं। सालों पहले सोनम कपूर ने ऐश्वर्या को 'आंटी' कहा था और तभी से दोनों के बीच मनमुटाव की खबरें आ रही हैं। मगर जब सोनम कपूर ने खुद फोन करके बच्चन परिवार की बहू को न्योता दिया, तब यह कयास लगाए जा रहे थे कि ऐश्वर्या सोनम कपूर की शादी में जाएंगी या नहीं।

Aishwarya Rai Bachchan Repeats Dress At Sonam Kapoor Ahuja Wedding Reception
Aishwarya Rai

तमाम अटकलों को खारिज करते हुए ऐश्वर्या राय बच्चन पति अभिषेक बच्चन का हाथ थामे पार्टी में पहुंचीं थीं। सफेद रंग की गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। लेकिन अगर आप सेलेब्रिटी वार्डरोब और स्टार्स की स्टाइल स्टेटमेंट को करीब से देखेंगे तो झट से जान जाएंगे कि पूर्व विश्व सुंदरी ने अपने कपड़े एक बार फिर रिपीट किए हैं।

Aishwarya Rai Bachchan Repeats Dress At Sonam Kapoor Ahuja Wedding Reception
Aishwarya Rai

ऐश्वर्या राय ने यही ड्रेस पिछले साल स्वतंत्रता दिवस के जश्न के दौरान पहनी थी। मेलबर्न में वह तिरंगा फहराने बेटी अराध्या के साथ पहुंचीं थीं। मगर सारा वक्त वह अपने क्लीवेज को छिपाती नजर आईं। ड्रेस की डीप नेक की वजह से वह असहज दिख रही थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan Repeats Dress At Sonam Kapoor Ahuja Wedding Reception
Aishwarya Rai

हालांकि, रिसेप्शन पार्टी में ड्रेस रिपीट करने से पहले उन्होंने उसमें कुछ बदलाव करवाए। उन्होंने इस ड्रेस के साथ नया दुपट्टा कैरी किया। मेलबर्न में जहां उनकी चुन्नी पर कमल के फूल बने थे, वहीं सोनम की पार्टी में उनका दुपट्टा अलग था। 

विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan Repeats Dress At Sonam Kapoor Ahuja Wedding Reception
ऐश्वर्या राय

ऐश्वर्या राय की इस ड्रेस को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। भले ही एक्ट्रेस इस ड्रेस को दोबारा पहनकर सामने आई हों, मगर डिजाइनर ने इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट डाला, उसमे इस बात का जिक्र नहीं किया

 

The very beautiful #ashwariyaraibachchan #stunning and #radiant in #silver #manishmalhotralabel #kallidar #eveningwear #indian #style #glamour #timeless #manishmalhotraworld #aishwaryaraibachchan #styling @aasthasharma @mmalhotraworld #sonamkishaadi

A post shared by Manish Malhotra (@manishmalhotra05) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed