फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cannes 2022: कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत के लिए रवाना हुईं ऐश्वर्या राय, पति और बेटी के साथ एयरपोर्ट पर आईं नजर

Tue, 17 May 2022 01:19 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 17 May 2022 01:19 PM IST
विज्ञापन
aishwarya rai leaves for cannes with abhishek bachchan aaradhya bachchan spoted on mumbai airport
ऐश्वर्या राय, आराध्या बच्चन, अभिषेक बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

हिना खान और दीपिका पादुकोण के बाद अब ऐश्वर्या राय भी फ्रांस में होने वाले कान फिल्म फेस्टिवल में शरीक होने के लिए रवाना हो चुकी हैं। अभिनेत्री को आराध्या बच्चन और पति अभिषेक बच्चन के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। ऐश्वर्या राय बच्चन हर साल होने वाले इस फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करती हैं। फैंस भी अभिनेत्री को फिल्म फेस्टिवल में देखने के लिए बेताब रहते हैं।

aishwarya rai leaves for cannes with abhishek bachchan aaradhya bachchan spoted on mumbai airport
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

पैपराजी अकाउंट से ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन और आराध्या बच्चन का एक वीडियो पोस्ट किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री ने काले रंग की लैगिंग, ओवरकोट और हील्स कैरी किए थे। एयरपोर्ट पर अभिनेत्री ने आराध्या के कंधे पर हाथ रखकर अभिषेक बच्चन के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। इस दौरान अभिषेक बच्चन ने ग्रे रंग की जींस और नीले कलर की हुडी पहनी हुई थी। वहीं अभिनेत्री की बेटी आराध्या बच्चन नीले रंग की जींस और गुलाबी कलर के टॉप में नजर आईं।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

aishwarya rai leaves for cannes with abhishek bachchan aaradhya bachchan spoted on mumbai airport
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया

बच्चन परिवार का यह एयरपोर्ट लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस भी इनके लुक को लेकर खूब चर्चा और तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में बच्चन परिवार को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट किया- 'खूबसबरत और विनम्र।' वहीं दूसरे शख्स ने लिखा- 'दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला अपने प्लानेट की ओर चल पड़ी है।' एक अन्य यूजर ने अभिनेत्री की बेटी की तारीफ करते हुए लिखा- 'आपकी बेटी बहुत खूबसूरत है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
aishwarya rai leaves for cannes with abhishek bachchan aaradhya bachchan spoted on mumbai airport
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

ऐश्वर्या राय पिछले कई वर्षों से इस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा रही हैं। वह हर बार ब्यूटी ब्रांड का प्रतिनिधित्व करने के लिए जाती हैं। बता दें कि कोरोना महामारी के तीन साल के बाद यह फेस्टिवल का पहला पूर्ण-व्यक्तिगत संस्करण है। ऐश्वर्या राय से पहले दीपिका पादुकोण भी फ्रांस पहुंच चुकी हैं। इस साल वह कान फिल्म फेस्टिवल में कंपटीशन में जूरी का हिस्सा हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed